विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Indian Navy Agniveer Recruitment : भारतीय नौसेना में अग्निवीर भर्ती शुरू है, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Updated: Sat, 14 Mar 2026 02:19 PM (IST)

Indian Navy Agniveer Recruitment  भारतीय नौसेना ने अग्निवीर (एसएसआर/एमआर) और एसएसआर (मेडिकल) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आज 14 मार्च से 6 अप्रैल तक किए जा सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

Indian Navy Agniveer Recruitment प्रयागराज नौसेना में अग्निवीर भर्ती शुरू है। फोटो : जागरण आर्काइव

Indian Navy Agniveer Recruitment प्रयागराज नौसेना में अग्निवीर भर्ती शुरू है। फोटो : जागरण आर्काइव

HighLights

  1. एसएसआर/एमआर और एसएसआर (मेडिकल) पदों पर होगी भर्ती

  2. अभ्यर्थी 14 मार्च से छह अप्रैल तक कर सकते हें ऑनलाइन आवेदन

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Indian Navy Agniveer Recruitment भारतीय नौसेना में अग्निवीर (एसएसआर/एमआर) और एसएसआर (मेडिकल) के पदों पर भर्ती के लिए आनलाइन 14 मार्च यानी आज से शुरू हो गया है। आवेदन भरने की अंतिम तिथि छह अप्रैल है।

ग्निवीर एसएसआर के लिए योग्यता

Indian Navy Agniveer Recruitment अग्निवीर एसएसआर (सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट) के लिए उम्मीदवार का गणित और भौतिकी के साथ 10 2 में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, अथवा उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग की विभिन्न शाखाओं जैसे मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, आटोमोबाइल या कंप्यूटर साइंस में 50 प्रतिशत अंकों के साथ तीन साल का डिप्लोमा कोर्स पूरा किया हो।

अग्निवीर एमआर की आवश्यक योग्यता

Indian Navy Agniveer Recruitment वहीं अग्निवीर एमआर (मैट्रिक रिक्रूट) के लिए भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले युवा पात्र होंगे। इसके अतिरिक्त एसएसआर (मेडिकल) के लिए विशेष योग्यता तय की गई है, जिसमें बायोलाजी, भौतिकी और रसायन विज्ञान के साथ 10 2 में न्यूनतम 50 प्रतिशत कुल अंक और प्रत्येक विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है।

आधिकारिक वेबसाइट पर करें ऑनलाइन आवेदन 

Indian Navy Agniveer Recruitment रक्षा विभाग के प्रवक्ता विंग कमांडर देबार्थो धर ने बताया कि यह अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार मौका है कि वह राष्ट्रसेवा को चुनें। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in या www.ssc.gov.in पर सीधे किया जा सकता है। वेबसाइट पर इस भर्ती से संबंधित सभी जानकारियां भी उपलब्ध करा दी गई है।

यह भी पढ़ें- Rashtriya Lok Adalat : प्रयागराज में राष्ट्रीय लोक अदालत में पुराने वादों पर हो रही सुनवाई, निस्तारित भी किए गए

यह भी पढ़ें- भाजपा सांसद रवि किशन ने प्रयागराज में कहा- ब्राह्मण ही नहीं पूरी सवर्ण बिरादरी योगी और मोदी के साथ