मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रयागराज मंडल को तोहफा, 16015 करोड़ की 3093 परियोजनाओं को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज मंडल के लिए 16015 करोड़ रुपये की 3093 विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में प्रयागराज, प्रतापगढ़ ...और पढ़ें

प्रयागराज में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में बोलते मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ। जागरण
HighLights
प्रयागराज में 1168, प्रतापगढ़ में 1092, फतेहपुर में 521 एवं कौशांबी में 313 प्रोजेक्ट स्वीकृत
प्रयागराज में 9668, प्रतापगढ़ में 2053, फतेहपुर में 3378 व कौशांबी में 915 करोड़ से होंगे कार्य
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 6 जुलाई को प्रयागराज मंडल में जनप्रतिनिधियों के साथ लोक निर्माण विभाग की वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। प्रयागराज मेला प्राधिकरण के सभागार में हुई इस बैठक के दौरान प्रयागराज मंडल में 16015 करोड़ की 3093 परियोजनाओं की मुख्यमंत्री ने मंजूरी दी।
स्वीकृत विकास कार्य निर्माण शुरू कराया जाए : सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त तक सभी स्वीकृत विकास कार्यों का शिलान्यास कराकर निर्माण शुरू कराया जाए। प्रयागराज में लगभग 9668.27 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित 1168 कार्यों, प्रतापगढ़ में लगभग 2053.36 करोड़ की लागत के 1092 कार्यों, फतेहपुर में लगभग 3378.37 करोड़ की लागत के 521 कार्यों तथा कौशांबी में लगभग 915.13 करोड़ की लागत के 313 विकास कार्यों को अनुमोदन व स्वीकृति प्रदान की गई।
प्रयागराज में 874 नई सड़कें बनाई जाएंगी
लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रयागराज के सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों में 874 नई सड़क बनाई जाएगी। नई सड़कों की दूरी 1346.36 किमी रहेगी। इसके लिए 1074 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी। वर्षों पहले बनाई गई 34 सड़कों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा, जिसकी दूरी 430 किमी से अधिक है। चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर 1245.83 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च होगी।
पांच हेलीपैड बनाए जाएंगे
पांच हेलीपैड अलग-अलग तहसीलों में बनाए जाएंगे। इसमें 1.96 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। वहीं, 157 करोड़ रुपये से अधिक में 108 छोटी पुलिया का निर्माण किया जाएगा। सेतु निगम की ओर से 60 मीटर से अधिक दूरी वाले 20 बड़े पुलों का निर्माण किया जाएगा। इनके निर्माण में 4145 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता पीके राय ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से विभाग के प्रस्तावित सभी कार्यों की मंजूरी मिल गई है। बजट आवंटित होते ही विकास कार्य तेजी से कराया जाएगा।
खबरें और भी
नंबर गेम
34- सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण
874- सड़कों का नवनिर्माण
6- फ्लाइओवर और बाईपास
106- रोड सेफ्टी
5- हेलीपैड का निर्माण
108 - लघु सेतु का निर्माण
20- दीर्घ सेतु का निर्माण
15- भवन
लोक निर्माण विभाग की ओर से तैयार किए गए विकास कार्यों की मंजूरी मुख्यमंत्री ओर से सोमवार को विशेष बैठक करके प्रदान कर दी गई है। प्रयागराज में 874 नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। जन प्रतिनिधियों की ओर से कुछ और प्रस्ताव आने वाले हैं उन्हें कार्य योजना में शामिल कर जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। बजट मिलते ही कार्य तेजी से शुरू कराया जाएगा।
- नरेश कुमार, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग।