Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'सनातन धर्म में बसती है भारत की आत्मा, राम का मतलब होता है राष्ट्र', प्रयागराज में बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 06 Jul 2026 05:57 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में प्रेरणा पार्क में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी और अशोक सिंहल की प्रतिमाओं का अनावरण किया। ...और पढ़ें

    प्रयागराज में नौका एकता रेस को झंडी दिखाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। जागरण

    प्रयागराज में नौका एकता रेस को झंडी दिखाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। जागरण

    HighLights

    1. श्यामा प्रसाद, अटल बिहारी वाजपेयी व अशोक सिंहल की प्रतिमा का किया अनावरण

    2. यमुना तट पर नवनिर्मित प्रेरणा पार्क का किया उद्घाटन, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी रहे

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सोमवार 6 जुलाई को प्रयागराज में थे। उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा सनातन धर्म में बसती है और सनातन धर्म की आत्मा राम हैं। मुख्यमंत्री ने यमुना तट पर नवनिर्मित प्रेरणा पार्क के उद्धाटन किया। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक सिंहल की प्रतिमा का अनावरण भी उन्होंने किया।

    'एक देश में दो प्रधान दो निशान नहीं चलेगा'

    इस अवसर पर जनसभा को संबोधित किया। बोले, आज का दिन हम सबके लिए महत्वपूर्ण, आज भारत की राजनीति के महान विभूति के 125 वर्ष पूरे हुए है जिनका जीवन भारत की एकता अखंडता को समर्पित था। एक देश में दो प्रधान दो निशान नहीं चलेगा, यह कहकर अपने जीवन का बलिदान देने वाले श्यामा प्रसाद देश भर के लिए प्रेरणा हैं।

    'पूरे बंगाल को पाकिस्तान का हिस्सा नहीं बनने देंगे'

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम ने एक साथ तीन महान विभूतियों के प्रतिमाओं का निर्माण कर बड़ा काम किया है। श्यामा प्रसाद अखंड भारत के स्वप्नदृष्टा थे। जब पूरे बंगाल को पाकिस्तान को देने की बात उठी तो डा. मुखर्जी ने इस खिलाफ शंखनाद किया था और कहा कि पूरे बंगाल को पाकिस्तान का हिस्सा नहीं बनने देंगे। उनके प्रयास के चलते आज उस बंगाल में बीजेपी का कमल खिल रहा है। समृद्धि, सुशासन और सुरक्षा का कमल खिल रहा है।

    श्यामा प्रसाद के बलिदान को याद किया 

    श्यामा प्रसाद ने देश की अखंडता के लिए बलिदान दिया था। उन्होंने किन परिस्थितियों में काम किया था, जब पंडित जवाहरलाल नेहरू उस कैबिनेट में प्रधानमंत्री बने श्यामा प्रसाद मुखर्जी उस कैबिनेट में मंत्री बने थे। देश के हित उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दिया और भारतीय जन संघ की स्थापना की। आज कश्मीर में धारा 370 समाप्त हुई। गृह मंत्री अमित शाह के प्रयास से कश्मीर को भारत में उसी तरह मिलाया जैसे अन्य राज्य हैंं।

    खबरें और भी

    अटल बिहारी व सिंघल के कार्यों पर की चर्चा

    बोले कि डॉ. मुखर्जी के सपनों को साकार करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हो पाया है। भारत की राजनीति में अटल बिहारी वाजपेयी ने छह दशकों तक काम किया लेकिन उनके सार्वजनिक जीवन पर कोई दाग नहीं लगा। अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्र को समर्पित था। राम जन्मभूमि देश का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आंदोलन था। देश के सभी संतों को एक मंच पर लाने का काम अशोक सिंघल ने किया।

    ]मता की भूमि है प्रयागराज'

    बोले, प्रयागराज समता की भूमि है, इसकी पौराणिक महत्ता है, भारद्वाज ने यहां साधना की थी। जब वन गए और वापस आए तो भगवान राम ने महर्षि भारद्वाज का आशीर्वाद लिया। डबल इंजन सरकार ने प्रयागराज में भारद्वाज ने उनकी भव्य प्रतिमा और मंदिर का निर्माण किया।