विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rashtriya Lok Adalat : प्रयागराज में राष्ट्रीय लोक अदालत में पुराने वादों पर हो रही सुनवाई, निस्तारित भी किए गए

By Gyanendra Singh Edited By: Brijesh Srivastava
Updated: Sat, 14 Mar 2026 01:48 PM (IST)

प्रयागराज में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ जिला जज सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने किया। अदालत में पुराने वादों और उपभोक्ता मामलों की सुनवाई हो रही है, और मौके पर ही कई वादों का निस्तारण भी किया जा रहा है।

Rashtriya Lok Adalat प्रयागराज के कचहरी में राष्ट्रीय लोक अदालत का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते जनपद न्यायाधीश सत्यप्रकाश त्रिपाठी। जागरण

Rashtriya Lok Adalat प्रयागराज के कचहरी में राष्ट्रीय लोक अदालत का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते जनपद न्यायाधीश सत्यप्रकाश त्रिपाठी। जागरण 

HighLights

  1. उपभोक्ताओं से जड़े मामलों का निस्तारण करने जुटे हैं एडीजे व एसीजेएम

  2. जिला कचहरी में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज ने किया

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Rashtriya Lok Adalat जिला कचहरी में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत लगी है। इसमें पुराने वादों से लेकर उपभोक्ताओं से जुड़े मामलों की सुनवाई की जा रही है। सुनवाई के दौरान ही वादों को निस्तारित भी किया जा रहा है।

लोक अदालत में जुटी लोगों की भीड़

Rashtriya Lok Adalat राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने किया। उनके साथ कई एडीजे और एसीजेएम भी मौजूद हैं, जो वादों की सुनवाई कर रहे हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित इस लोक अदालत में सुबह से ही काफी भीड़ जुट गई थी।

हर विभाग से जुड़े मामलों के लिए अलग-अलग मजिस्ट्रेट

Rashtriya Lok Adalat जनपद न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने हर विभाग से जुड़े मामलों के लिए अलग-अलग मजिस्ट्रेट लगाए हैं। इन सभी मजिस्ट्रेट की अलग-अलग टेबल भी लगाई गई है। यहां भीड़ जुटी है और पुराने वादों की सुनवाई चल रही है।

यह भी पढ़ें- UP Police Recruitment Exam: दारोगा भर्ती परीक्षा सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया, STF के रडार पर रहे परीक्षा केंद्र

यह भी पढ़ें- भाजपा सांसद रवि किशन ने प्रयागराज में कहा- ब्राह्मण ही नहीं पूरी सवर्ण बिरादरी योगी और मोदी के साथ