इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बीए-बीएड का पहल कटऑफ जारी किया, अभ्यर्थी 25 जुलाई से जमा कर सकेंगे फीस
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बीए-बीएड, बीसीए और अन्य पाठ्यक्रमों के लिए पहली कटऑफ जारी कर दी है। अभ्यर्थी 25 जुलाई से शुल्क जमा कर सकेंगे, प्रवेश प्रक्रि ...और पढ़ें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
HighLights
प्रवेश प्रक्रिया केवल एनसीईटी-2026 के आधार पर पूरी की जाएगी
पूर्व में पंजीकर प्रक्रिया पूरी करने वाले अभ्यर्थी ही प्रवेश को पात्र होंगे
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बीए-बीएड चार वर्षीय पाठ्यक्रम की 50 सीटों पर प्रवेश के लिए प्रथम कटऑफ अंक और शुल्क जमा करने की समय-सारिणी जारी कर दी है। प्रवेश प्रक्रिया केवल एनसीईटी-2026 के आधार पर पूरी की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली है, वही प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
सामान्य, एसटी वर्ग का देखें कटऑफ
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 369 या उससे अधिक अंक तथा अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए 259 या उससे अधिक अंक प्रथम कटऑफ में निर्धारित किए गए हैं। चयनित अभ्यर्थी 25 जुलाई को दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा कर सकेंगे। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई सुबह नौ बजे से पूर्व निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय के अनुसार मेरिट सूची तैयार करने में भाषा विषय (हिंदी एवं अंग्रेजी), तीन डोमेन विषय, सामान्य परीक्षा तथा शिक्षण अभिरुचि के अंकों को शामिल किया गया है। सीट आवंटन अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए विकल्पों, मेरिट और संबंधित विषयों में उपलब्ध सीटों के आधार पर किया गया है।
बीसीए का पहला कटऑफ जारी
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बीसीए, बैचलर आफ मीडिया स्टडीज, बीवोक मीडिया प्रोडक्शन पाठ्यक्रम का पहला कटऑफ जारी किया है। अनारक्षित श्रेणी में 475, ईडब्ल्यूएस में 444, ओबीसी में 425, एससी में 377, एसटी में 298 अंक कटऑफ है। 26 जुलाई शाम सात बजे तक फीस जमा होगी।
28 जुलाई तक फीस जमा होगी
बैचलर आफ मीडिया स्टडीज में अनारक्षित कटआफ 455.12, ईडब्ल्यूएस 396.69, ओबीसी 384.82, एससी 296.38 और एसटी 246.87 अंक है। 28 जुलाई दोपहर दो बजे तक फीस जमा की जा सकेगी। बीवोक मीडिया प्रोडक्शन में अनारक्षित कटआफ 387.56 अंक, ईडब्ल्यूएस 364.01, ओबीसी 342.80, एससी 286.99 अंक कटआफ है। फीस 28 जुलाई दोपहर दो बजे तक जमा होगी।