Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    AU CUET 2026 : विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स कोटा में प्रवेश को काउंसलिंग व फिटनेस टेस्ट 27 जुलाई से, यहां देखें शेड्यूल

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 24 Jul 2026 04:25 PM (IST)

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय में CUET 2026 के तहत स्पोर्ट्स कोटा से प्रवेश के लिए काउंसलिंग और फिजिकल फिटनेस टेस्ट 27 जुलाई से शुरू होगा। इच्छुक अभ्यर्थी चै ...और पढ़ें

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय फाइल फोटो।

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय फाइल फोटो।

    HighLights

    1. प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी चैथम लाइंस स्थित प्रवेश भवन में उपस्थित हों

    2. इसी दिन विज्ञान संकाय में फिजिकल फिटनेस टेस्ट भी, किट में आना जरूरी

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सीयूईटी 2026 के तहत स्पोर्ट्स कोटा से प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए स्पोर्ट्स बोर्ड ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग और फिजिकल फिटनेस टेस्ट का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। प्रवेश व काउंसिलिंग 27 जुलाई से होगा। प्रवेश के इच्छुक सभी अभ्यर्थियों को चैथम लाइंस स्थित प्रवेश भवन में उपस्थित होना होगा।

    सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होगी काउंसिलिंग

    काउंसलिंग का समय सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक निर्धारित किया गया है, जबकि उसी दिन दोपहर तीन बजे से विज्ञान संकाय में फिजिकल फिटनेस टेस्ट आयोजित किया जाएगा। फिटनेस टेस्ट के लिए अभ्यर्थियों को प्रापर खेल की ड्रेस (किट) में आना अनिवार्य है।

    प्रवेश का शेड्यूल्ड  

    शेड्यूल के अनुसार, 27 जुलाई को बीए-एलएलबी (पांच वर्ष), बीएफए और बीपीए के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। 28 जुलाई को बीकाम, 29 जुलाई को बी.एससी (गणित व बायो), 30 जुलाई को बीए और 31 जुलाई को बीबीए-एमबीए, बीसीए, बीवाक, बी.एससी-एम.एससी (होम साइंस) तथा बीए-बीएड पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग होगी। अभ्यर्थियों को अपने साथ एडमिट कार्ड, स्कोर कार्ड, शैक्षणिक व खेल प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां तथा उनकी स्व-प्रमाणित फोटोकापी लाना अनिवार्य है।

    यह भी पढ़ें- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 4 पाठ्यक्रमों का पहला कटऑफ जारी, अभ्यर्थी देखें यहां

    यह भी पढ़ें- गर्भपात की संस्तुति के लिए प्रयागराज के डफरिन अस्पताल में मेडिकल बोर्ड गठित, दुष्कर्म और पॉक्सो मामलों में देगा संस्तुति

    खबरें और भी