विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अखिलेश यादव ने दागे सवाल 'देश की लड़खड़ाई अर्थव्यवस्था का जिम्मेदार कौन, प्रधानमंत्री को देशवासियों से अपील क्यों करनी पड़ रही'?

By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 12 May 2026 01:50 PM (IST)Updated: Tue, 12 May 2026 04:54 PM (IST)

अखिलेश यादव ने प्रयागराज में देश की लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाए और पूछा कि प्रधानमंत्री को जनता से अपील ...और पढ़ें

HighLights

  1. सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- लोकसभा चुनाव में भी हारे, अब अपील के बाद भी हारेंगे

  2. पूर्व सांसद डाॅ. रीता बहुगुणा जोशी के पति को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे प्रयागराज

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज मंगलवार को प्रयागराज आगमन हुआ। उन्होंने सवाल उठाया कि देश की लड़खड़ाई अर्थव्यवस्था का जिम्मेदार कौन है। डालर लगातार नीचे जा रहा है। प्रधानमंत्री को देश के लोगों से अपील करनी पड़ रही है, लेकिन जो लोकसभा चुनाव हारे हैं वह अपील के बाद भी हारेंगे।

बोले- अब जनता से अपील क्यों करनी पड़ रही है?

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ये बातें प्रयागराज एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान  कहीं। उन्होंने कहा कि वह पहले ही कह रहे थे कि देश की अर्थव्यवस्था लड़खड़ा गई है, लेकिन तब भाजपा की सरकार सब कुछ ठीक-ठाक होने की बात कह रही थी। अब जनता से अपील क्यों करनी पड़ रही है।

नीट पेपर लीक मामले में क्या बोले अखिलेश?

नीट का पेपर लीक होने के मामले में बोले कि यह पहली बार नहीं है, जब छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया गया है। इस सरकार में लगातार पेपर लीक हो रहा है। यह इसलिए हो रहा है ताकि युवाओं को रोजगार न देना पड़े।

किसने भर-भर के सोना खरीदा है, इसका पता लगाना चाहिए

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जनता से सोना न खरीदने की अपील की जा रही है, लेकिन लखनऊ से गोरखपुर तक किसने भर-भर के सोना खरीदा है, इसका पता लगाना चाहिए। या सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। सिर्फ उन्हीं को लाभ पहुंचा रही है। जनता से कोई मतलब नहीं है।

केशव मौर्य पर कसा तंज

भाजपा द्वारा विधायक पूजा पाल को मंत्रीमंडल में शामिल न करने के सवाल पर बोले कि अब उन्हें उप मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। जो दो उप मुख्यमंत्री हैं, उसमें से एक जो अब तक शपथ भी नहीं ले सके हैं, उन्हें हटा देना चाहिए। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लेकर कहा कि वह तो बार-बार चुनाव हार जाते हैं। अभी तक वह स्टूल पर गद्दी भी नहीं लगवा सके हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को पूरी मजबूती के साथ लड़ने और जीतने का दावा भी किया।

पीसी जोशी को को अर्पित की श्रद्धांजलि

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के पति स्वर्गीय पीसी जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यहां आए हैं। एयरपोर्ट से वह कार द्वारा डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के आवास पर पहुंचे। इसके बाद पीसी जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

यह भी पढ़ें- तीन वर्षीय मासूम के लिए 'सुपरहीरो' बनी प्रयागराज जीआरपी, तीन घंटे में सुरक्षित रेस्क्यू कर पिता को सौंपा

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के यमुनापार में दो सड़क हादसों में दो की मौत, वृद्ध और वृद्धा को ट्रक व ट्रैक्टर ने मारी टक्कर