Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रक्षाबंधन के त्योहार पर यात्रियों को बड़ी राहत: 103 बसें सड़कों पर, पीलीभीत में बढ़ेंगे फेरे

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 12:46 PM (IST)

    पीलीभीत में रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के लिए सड़क परिवहन निगम ने कमर कस ली है, जिसमें जिले की सभी 103 बसें सड़कों पर उतरेंगी। व्यस्त रूटों पर अतिरि ...और पढ़ें

    रोडवेज बस।

    रोडवेज बस।

    HighLights

    1. सभी 103 बसें त्योहारों के लिए सड़कों पर उतरेंगी

    2. व्यस्त रूटों पर बसों के अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे

    3. यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम

    जागरण संवाददाता, पीलीभीत। रक्षाबंधन और अन्य आगामी त्योहारों को देखते हुए सड़क परिवहन निगम की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए कमर कस ली है। जिले की सभी 103 बसों को सड़कों पर उतारा जाएगा। व्यस्त रूटों पर अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे ताकि बहनों और अन्य यात्रियों को आने-जाने में दिक्कत न हो।
    स्थानीय डिपो से 103 बसों का संचालन किया जा रहा है, इसमें से यह बसें स्थानीय मार्गों के साथ दिल्ली, जयपुर, मथुरा, आगरा, कासगंज, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, लखनऊ, कानपुर सहित अन्य मार्गों पर संचालन किया जा रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।

    स्थानीय मार्गों सहित अंतरजनपदीय मार्गों पर भी रहेंगे बेहतर इंतजाम

    एआरएम प्रांशू पाठक ने बताया कि भीड़ को देखते हुए पीक आवर्स में रिजर्व बसें भी चलाई जाएंगी। मुख्य बस स्टेशन पर टिकट काउंटरों की संख्या बढ़ाई गई है और पूछताछ के लिए अतिरिक्त कर्मी तैनात किए गए हैं। इससे लंबी लाइनों और भ्रम की स्थिति से बचा जा सकेगा।

    समय से बसों का होगा संचालन

    एआरएम ने बताया कि सभी चालकों और परिचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमों का पालन करते हुए समय से बसों का संचालन करें। ओवरलोडिंग, तेज गति और लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस रहेगा।

    बसों की फिटनेस, सफाई और पानी की व्यवस्था भी पहले से जांची जा चुकी है।रोडवेज का लक्ष्य है कि त्योहार पर घर आने-जाने वाले यात्रियों को समय से और सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया जाए।

    यह भी पढ़ें- मेरठ: कब खुलेगा दिल्ली एक्सप्रेसवे और हाईवे? सामने आया लेटेस्ट अपडेट

    यह भी पढ़ें- UP Weather: सावन की शिवरात्रि पर मेरठ में झमाझम बारिश, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी

    खबरें और भी