मेरठ: कब खुलेगा दिल्ली एक्सप्रेसवे और हाईवे? सामने आया लेटेस्ट अपडेट
कांवड़ यात्रा के कारण मेरठ में रोके गए यातायात का संचालन मंगलवार शाम से सुचारू हो जाएगा, जिसमें दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और मेरठ-रुड़की हाईवे भी शामिल ...और पढ़ें

मेरठ में लगा जाम।
HighLights
मेरठ में कांवड़ यात्रा के बाद यातायात मंगलवार शाम से सुचारू।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और रुड़की हाईवे पूरी तरह खुलेंगे।
शहर के अंदर यातायात मंगलवार दोपहर से बहाल, बस अड्डे 12 अगस्त से।
जागरण संवाददाता, मेरठ। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रोके गए यातायात का संचालन मंगलवार शाम से सुचारू हो जाएगा। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और मेरठ-रुड़की हाईवे को भी पूरी तरह से खोल दिया जाएगा। शहर के अंदर की यातायात व्यवस्था मंगलवार दोपहर से ही बहाल कर दी जाएगी।
मंगलवार सुबह से शिवरात्रि का जलाभिषेक हो रहा है, ऐसे में मेरठ-रुड़की हाईवे समेत सभी मार्गों पर यातायात सुचारू कर दिया गया है। सोमवार को मेरठ हाईवे और शहर के अंदर सभी मार्गों पर निजी और कामर्शियल वाहनों का संचालन बंद कर दिया था। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए पास लगे वाहनों को भी नहीं जाने दिया गया।
शहर के अंदर दिल्ली, गढ़ और हापुड़ रोड पर मंगलवार दोपहर से ही वाहन संचालन शुरू हो जाएगा। सभी मार्गों पर ऑटो-ई रिक्शा तथा सिटी बसों से लेकर निजी वाहनों को संचालन शुरू हो जाएगा।
12 अगस्त को भैंसाली समेत सभी बस अड्डे लौटेंगे
12 अगस्त को सोहराब गेट बस अड्डे से भैंसाली बस अड्डे पर रोडवेज बसे लौट जाएगी। सभी निजी बस अड्डे भी अपने पुरानी स्थान से सुचारू कर दिए जाएंगे। मोदीपुरम से गाजियाबाद की ओर बंद कराए गए नमो भारत व मेट्रो के स्टेशन पर प्रवेश, निकासी व पार्किंंग 12 अगस्त की शाम तक खुल जाएगी।
यह भी पढ़ें- मथुरा की कशिश चौधरी की कामयाबी की कहानी: सीएपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट, अब IAS बनना है टारगेट
एसपी ने दी जानकारी
एसपी यातायात राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार की सुबह से जलाभिषेक चल रहा है। शहर के लोगों के लिए भी शिवालयों में जाने की व्यवस्था बनाई गई है। सोमवार की देर रात कुछ कॉलोनियों के बाहर से कट खोल दिए। ताकि कॉलोनियों के लोग भी मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक कर सकें। मंगलवार की शाम से ही कांवड़ियों को देखते हुए यातायात सुचारू कर दिया जाएगा। बुधवार की सुबह से हाईवे और एक्सप्रेसवे पर यातायात पूरी तरह से सुचारू हो जाएगा।
खबरें और भी
हरिद्वार से दिल्ली की तरफ बनाई तीन लाइन
कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर म्यूजिक सिस्टम वालों को दादरी बॉर्डर पर रोका गया। हरिद्वार की तरफ से दिल्ली जाने वाली तीन लाइन बना दी गई है, एक छोटी लाइन दिल्ली से हरिद्वार की तरफ छोड़ी गई है। इस समय हरिद्वार की तरफ से कांवड़ियों की भारी संख्या पहुंच रही है। यही कारण है कि सभी निजी वाहनों को भी हाईवे पर बंद कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर को मिली 70 करोड़ की ग्रीन सिटी-माधोपुर सड़क की सौगात, सीएम योगी ने किया लोकार्पण
सोहराब गेट अड्डे से बसों का संचालन
11 अगस्त तक सोहराब गेट अड्डे से ही बसों का संचालन होना है। शिवरात्रि के साथ कांवड़ यात्रा संपन्न होने और रास्तों से बैरिकेडिंग हटाए जाने पर 12 अगस्त की सुबह से पुन: भैंसाली अड्डे से बसों का संचालन आरंभ कराया जाएगा। एक दिन में भैंसाली अड्डे से विभिन्न डिपो की लगभग 1500 बसों का प्रस्थान होता है।
12 अगस्त को बड़ौत, बागपत और मुजफ्फरनगर रूट की बसों का संचालन पूरी क्षमता के साथ होगा, जबकि अन्य रूटों पर समस्त बसों का संचालन करने में समय लगेगा।- दीपक चौधरी,क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम