UP Weather: सावन की शिवरात्रि पर मेरठ में झमाझम बारिश, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
सावन की शिवरात्रि पर मेरठ में झमाझम बरसात शुरू हो गई है, जिसमें हरिद्वार से आए भक्त भीगते दिखे। मौसम विभाग ने मेरठ समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जा ...और पढ़ें

बरसात के बीच सावन की शिवरात्रि पर कांवड़ियों का उत्साह।
HighLights
सावन शिवरात्रि पर मेरठ में झमाझम बरसात शुरू हुई
हरिद्वार से आए भक्त बारिश में भीगते हुए दिखे
मेरठ सहित कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
जागरण संवाददाता, मेरठ। सावन की शिवरात्रि मेरठ में एक बार की झमाझम बरसात शुरू हो गई है। महापर्व पर हरिद्वार से पैदल चलकर भगवान आशुतोष के अभिषेक के लिए कतारों में खड़े भक्त बरसात में भीगते दिखे। बम बोल के जयकारे औघड़नाथ मंदिर में गूंज रहे हैं मेरठ समेत हापुड, बुलंदशहर बदायूं, रामपुर, संभल, बरेली और मुरादाबाद के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है।

सड़क पर जमा पानी।
शिवरात्रि के महापर्व पर बरसात मौसम विभाग में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मेरठ में 100 मिलीमीटर तक बरसात दोपहर बाद तक हो सकती है। बरसात देर शाम तक जारी रह सकती है। शहर के कई भागों में भारी जल भराव हो सकता है। ऐसे में लोगों को बाहर निकलते समय सावधानी बरतनी की जरूरत है। इस बार मानसून सीजन में मेरठ में अच्छी बरसात देखने को मिल रही है सामान्य की तुलना में 85% अधिक बरसात अब तक हो चुकी है। पूरे प्रदेश में मेरठ सर्वाधिक बरसात वाला जनपद है