Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में ई-बसों की चार्जिंग में सुरक्षा पर सवाल, मोरना डिपो में CNG पंप के पास बने Charging Point

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 05:25 AM (IST)

    नोएडा में ई-बसों की बढ़ती संख्या के बावजूद चार्जिंग ढांचा असुरक्षित बना हुआ है, खासकर मोरना डिपो पर जहां पांच प्वाइंट पर दर्जनों बसें चार्ज होती हैं औ ...और पढ़ें

    माेरना डिपो पर चार्ज होती ई-बस, यहां से कुछ दूरी पर है सीएनजी पंप। जागरण

    माेरना डिपो पर चार्ज होती ई-बस, यहां से कुछ दूरी पर है सीएनजी पंप। जागरण

    HighLights

    1. नोएडा में ई-बसों का चार्जिंग ढांचा असुरक्षित।

    2. मोरना डिपो पर सीएनजी पंप के पास चार्जिंग।

    3. सुरक्षा मानकों की अनदेखी, बड़े हादसे का डर।

    प्रवेंद्र सिंह सिकरवार, नोएडा। जिले में ई-सिटी बसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में जिले में 110 ई-बसों का संचालन हो रहा है। 100 और बसों को सड़क पर उतारने की तैयारी चल रही है। बसों की चार्जिंग व्यवस्था पुरानी और असुरक्षित बनी हुई है।

    मोरना डिपो पर बने चार्जिंग स्टेशन की स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक है। यहां ई-बसों के लिए पांच प्वाइंट बनाए गए हैं। जबकि, यहां से प्रतिदिन 50 से अधिक ई-बसें गुजरती हैं। इन पांच प्वाइंटों पर चार्जिंग के दौरान एक दर्जन से अधिक बसें आसपास खड़ी रहती हैं।

    चार्जिंग स्टेशन से चंद मीटर की दूरी पर ही सीएनजी पंप है। संवेदनशील क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग और सीएनजी पंप का एक साथ होना बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण देना है। चार्जिंग के दौरान कोई भी छोटी घटना गंभीर रूप से सकती है।

    जगह पर्याप्त, फिर भी जोखिम भरा काम

    मोरना डिपो पर बनाए ई-बसों के चार्जिंग प्वाइंट के लिए सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा गया। डिपो का एक बहुत बडा हिस्सा खाली है। यहां पर चार्जिंग के लिए प्वाइंट बनाए जाते तो बेहतर और सुरक्षित होता। अब भी वही पुराना और जोखिम भरा ढांचा काम कर रहा है।

    खबरें और भी

    सेक्टर-90 स्थित ई-बस डिपो में भी लगभग समान स्थिति देखने को मिल रही है। वहां भी चार्जिंग सुविधा अपर्याप्त और असुरक्षित है। ई-बसों का संचालन भी कई महीनों से व्यवस्थित रूप से पटरी पर नहीं लौट पाया है। समयपालन की समस्या, रूटों का ठीक से प्रबंधन न होना भी इसकी वजह बन रहा है।

    स्थानीय प्रशासन और परिवहन निगम को इस पर गौर करना चाहिए। शहर में आधुनिक परिवहन व्यवस्था के साथ सुरक्षा को भी सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

    ई-बसों की चार्जिंग के लिए प्वाइंट

    • मोरना डिपो: 05
    • ई-बस डिपो सेक्टर-90: 05
    • ग्रेटर नोएडा डिपो: 05
    • नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: 02
    • साहिबाबाद: 05

    यह भी पढ़ें- नोएडा सोसायटियों में बेसमेंट ईवी चार्जिंग को लेकर सुरक्षा पर सवाल, नई नीति की मांग

    यह भी पढ़ें- चार्जिंग प्वाइंट से बैटरी चोरी करने का पर्दाफाश, हापुड़ पुलिस ने दबोचे दो शातिर आरोपी

    चार्जिंग प्वाइंट सभी मानकों को ध्यान में रख बने हैं। ई-बस डिपो में पांच प्वाइंट और बनाने की प्रक्रिया चल रही है। बसों की संख्या भी बढाने की तैयारी की जा रही है।

    -

    राजेश कुमार, एआरएम ई-बस डिपो