Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चार्जिंग प्वाइंट से बैटरी चोरी करने का पर्दाफाश, हापुड़ पुलिस ने दबोचे दो शातिर आरोपी

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 03:17 PM (IST)

    हापुड़ पुलिस ने न्यू संगम चार्जिंग प्वाइंट से बैटरी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की ब ...और पढ़ें

    दो आरोपी गिरफ्तार।

    दो आरोपी गिरफ्तार।

    संवाद सहयोगी, पिलखुवा। हापुड़ में न्यू शिवाजी नगर स्थित न्यू संगम चार्जिंग प्वाइंट से चोरी हुई दो बैटरियों के मामले में कोतवाली पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दोनों बैटरियां और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं।

    कोतवाली प्रभारी अतुल चौहान ने बताया कि शनिवार को पुलिस टीम अपराध नियंत्रण के लिए क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बड़ौदा हिंदवान के कच्चे रास्ते पर दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई। उनके पास से लिव गार्ड कंपनी की दो बैटरियां और दो चाकू बरामद हुए। पूछताछ में बैटरियां न्यू शिवाजी नगर स्थित चार्जिंग प्वाइंट से चोरी करने की बात सामने आई।

    पकड़े गए आरोपितों में जनपद हापुड़, थाना हापुड़ नगर, मोहल्ला शिवगढ़ी में रहने वाला चिंटू और जनपद मुजफ्फरनगर, थाना खतौली, गांव गालिबपुर में रहने वाला शौकीन, जो वर्तमान में कोतवाली के मोहल्ला अशोक नगर में रह रहा है, शामिल हैं।

    पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर बरामद सामान कब्जे में लिया। आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में गोली नहीं, चाकू घोंपकर की गई थी सागर की हत्या, पोस्टमार्टम में खुलासा; 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    कोतवाली प्रभारी अतुल चौहान ने बताया कि चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए चोरी गई दोनों बैटरियां बरामद कर ली गई हैं। आरोपितों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    खबरें और भी