Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कानपुर पुलिस का एक्शन, निजी अस्पताल का पूर्व ओटी इंचार्ज गिरफ्तार

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 10:42 PM (IST)

    कानपुर पुलिस ने अवैध किडनी ट्रांसप्लांट मामले में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निजी अस्पताल के पूर्व ओटी इंचार्ज राजेश और गाजियाबाद के निजी अस्पताल के कुलदीप ...और पढ़ें

    कानपुर में पकड़ा गया है किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट। फोटो: आर्काइव

    कानपुर में पकड़ा गया है किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट। फोटो: आर्काइव

    HighLights

    1. कानपुर पुलिस ने अवैध किडनी ट्रांसप्लांट मामले में दो गिरफ्तारियां कीं

    2. ग्रेटर नोएडा के पूर्व ओटी इंचार्ज राजेश कुमार को पकड़ा गया

    3. गाजियाबाद के कुलदीप सिंह राघव भी इस रैकेट में शामिल

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। कानपुर में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई में किडनी के अवैध ट्रांसप्लांट के मामले में ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित निजी हाॅस्पिटल में तत्कालीन ओटी इंचार्ज के पद कार्यरत राजेश को कानपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। गाजियाबाद के इंदिरानगर स्थित हॉस्पिटल में कार्यरत कुलदीप सिंह राघव को भी गिरफ्तार किया गया।

    30 मार्च को हुआ था काले धंधे का पर्दाफाश

    बता दें कि कानपुर में 30 मार्च को अवैध तरीके किडनी ट्रांसप्लांट के काले धंधे का पर्दाफाश किया गया था। इसमें कानपुर के तीन अस्पतालों का नाम सामने आया था। इसके बाद पुलिस की जांच में मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद के अलावा अन्य शहरों के अस्पतालों का नाम सामने आया था।

    सीडीआर के आधार पर हुई गिरफ्तारी

    इसमें बृहस्पतिवार को कानपुर पुलिस ने सीडीआर की मदद से ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित निजी हाॅस्पिटल में तत्कालीन ओटी इंचार्ज राजेश कुमार और गाजियाबाद के इंदिरानगर स्थित निजी हॉस्पिटल में कार्यरत कुलदीप सिंह राघव को गिरफ्तार किया।

    देता था 35-40 हजार रुपये और फ्लाइट टिकट

    बता दें कि किडनी के अवैध ट्रांसप्लांट का रैकेट संचालक डाॅ. रोहित 35 से 40 हजार रुपये दोनों को देता था और फ्लाइट की टिकट की सुविधा देता था। जानकारी के अनुसार दोनों फ्लाइट से ही कानपुर किडनी ट्रांसप्लांट के लिए गए हुए थे।

    खबरें और भी

    गाजियाबाद और पिलखुआ के रहने वाले हैं आरोपी

    राजेश कुमार मूल रूप से गाजियाबाद का निवासी है। वहीं कुलदीप सिंह राघव हापुड़ के पिलखुआ का रहने वाला है। हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि राजेश उनके यहां पर तीन वर्ष से ओटी इंचार्ज पद पर कार्यरत था।

    एक महीने पहले दे चुका था इस्तीफा

    एक महीने पहले उसने संस्थान में इस्तीफा दे दिया था और बुधवार को उसका नोटिस पीरियड का अंतिम दिन था। इस तरह के कार्य के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस प्रकरण का अस्पताल से कोई लेना-देना नहीं है। मामला कानपुर से संबंधित है। अस्पताल में किड़नी ट्रांसप्लांट का काम नहीं होता है।

    यह भी पढ़ें- किडनी ट्रांसप्लांट के काले कारोबार में लिप्त दो और आरोपी गिरफ्तार, विदेश भागने की थी तैयारी

    यह भी पढ़ें- किडनी ट्रांसप्लांट के 'खेल' में चार और डॉक्टरों की तलाश, लखनऊ से दिल्ली तक फैला नेटवर्क; रडार पर 50 अस्पताल