विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Delhi-Dehradun Highway और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर यातायात बहाल, मेरठ शहर की सड़कों से भी बल्लियां हटाने का काम शुरू

By Lokesh Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 12 Aug 2026 03:11 PM (IST)

कावड़ यात्रा के समापन के बाद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और दिल्ली-देहरादून हाईवे सहित शहर के सभी मार्गों पर वाहनों का आवागमन बहाल हो गया है। इससे लोगों को राहत मिली है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. कावड़ यात्रा समापन के बाद बैरिकेडिंग हटाने का काम शुरू

  2. वाहनों का आवागमन सुचारू होने से लोगों को मिली राहत।

जागरण संवाददाता, मेरठ। कावड़ यात्रा के समापन के साथ ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तथा दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सभी प्रकार वाहनों के आवागमन शुरू हो गया है। इससे लोगों को राहत मिली है। शहर के भी सभी मार्गो पर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है।

नगर निगम ने शहर व हाईवे पर लगी बेरीकेडिंग हटाने का काम शुरू कर दिया है। एसपी यातायात राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि शाम तक बेरीकेडिंग हटा ली जाएगी।

कावड़ यात्रा के दौरान दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तथा दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भारी वाहनों का आगमन पूरी तरह बंद कर दिया गया था। कांवड़ियों के लिए पुलिस ने एक साइड आरक्षित कर दी थी। इससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।

मंगलवार को जलाभिषेक के साथ ही कांवड़ यात्रा का समापन हो गया। शाम से ही पुलिस ने हाईवे पर लगे बेरीकेडिंग हटा दिए। हाईवे के अलावा शहर के बेरीकेडिंग भी हटाने का काम शुरू हुआ। इससे लोगों को राहत मिली।

जिन कॉलोनी के बाहर रास्ता बंद था उसे भी खोल दिया गया। अन्य अवरोध को हटाया गया मंगलवार रात से ही शहर एवं हाईवे पर वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से संचालित होने लगा। बाहर से आने वाले वाहनों को इससे राहत मिली।

रुड़की रोड पर भी लगाए गए बैरिकेडिंग हटा लिए गए। शहर के दिल्ली रोड, हापुड़ रोड, गढ़ रोड पर भी लगाए गई बल्लियों को भी हटाया जा रहा है। इससे शहर में लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिली।

यह भी पढ़ें- आस्था और इंसानियत का महासंगम: जनाजे के सम्मान में मेरठ की तरह बिजनौर में भी थमे कांवड़ियों के कदम, बंद किया DJ

कांवड़ यात्रा के दौरान 396 शिकायतों का किया निस्तारण

मेरठ : कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस के किए बंदोबस्त व विभिन्न विभागों से समन्वय से मिली 396 शिकायतों का समय से निस्तारण किया गया। कांवड़ यात्रा के सफलतापूर्वक समापन पर एडीजी भानू भास्कर व डीआइजी कलानिधि नैथानी ने पुलिसकर्मियों की सराहना की।

यह भी पढ़ें- UP का सबसे ज्यादा बारिश वाला जिला बना मेरठ, बिजनौर में नदियां उफान पर; सहारनपुर में मकान गिरने से सात घायल