UP का सबसे ज्यादा बारिश वाला जिला बना मेरठ, बिजनौर में नदियां उफान पर; सहारनपुर में मकान गिरने से सात घायल
Uttar Pradesh weather: मेरठ में शिवरात्रि पर भारी बारिश हुई है। मंगलवार दोपहर तक 100 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑ ...और पढ़ें

HighLights
मेरठ में शिवरात्रि पर 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज।
बिजनौर में गंगा सहित नदियों का जलस्तर फिर बढ़ा।
सहारनपुर में बारिश से मकान की छत गिरी, परिवार घायल।
जागरण संवाददाता, मेरठ। सावन की शिवरात्रि पर मेरठ और आसपास के जिलों में झमाझम बरसात हो रही है। मौसम विभाग ने मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड, बुलंदशहर, बदायूं, रामपुर, संभल, बरेली और मुरादाबाद के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। मेरठ में मंगलवार दोपहर तक 100 मिलीमीटर तक बरसात हो चुकी है।

बरसात देर शाम तक जारी रहने के आसार हैं। शहर के कई भागों में भारी जल भराव हो गया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
इस मानसून सीजन में मेरठ में सामान्य की तुलना में अबत तक 85 प्रतिशत अधिक बरसात हो चुकी है। इस समय पूरे यूपी में मेरठ सर्वाधिक बरसात वाला जिला है। इस महापर्व पर हरिद्वार से कांवड़ लाए शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर रहे हैं। बम बोल के जयकारे गूंज रहे हैं।
बिजनौर में फिर बढ़ा नदियों का जलस्तर, बाढ़ के हालात

बिजनौर: पहाड़ों पर हो रही जोरदार बरसात के कारण नदियों का जल स्तर एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। गंगा के साथ खो व मालन आदि नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। सबसे अधिक दिक्कत जलीलपुर क्षेत्र में हैं। यहां गंगा का जल स्तर बढ़ने से पानी का रुख फिर से गांवों की ओर हो गया हैं। गंगा का रुख छोइया नदी की और मुड़ जाने से ग्रामीणों में भय व्याप्त हैं। यदि गंगा की धारा छोइया नदी में अति हैं तो कई गावों में आपदा आ सकती हैं।
इसका संकेत रायपुर खादर के सामने गंगा की धारा में मोड़ होना बताया जा रहा हैं। उधर, पांडव नगर पुलिस चौकी के निकट नारनौर-दत्तियाना मार्ग पर फिर पानी डेढ़ फीट तक हो गया हैं। उधर, रायपुर व सीकरी गावों में पानी घुसना शुरू हो गया हैं। साथ ही हो रही झमाझम बरसात के कारण भी लोगों को परेशानी हो रही हैं। अभी मेरठ मार्ग बाधित हैं। सुजातपुर गांव का मुख्य मार्ग कट जाने से ग्रामीण निकलने के पगडंडी बनाने में जुटे हैं। मुख्य मार्ग बहने की सूचना देने के बाद भी अभी तक गांव में कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी तक नहीं पहुंचा है।
खबरें और भी
सहारनपुर में मकान की छत गिरी
सहारनपुर: तीतरो क्षेत्र के गांव झाड़वन में गृह स्वामी, पत्नी और उनके पांच बच्चे घायल हो गए।

गांव निवासी सावेज का मकान लकड़ी की कडियों और मिट्टी की छत का बना है। सोमवार को हुई बरसात के बाद उसमे नमी आ गई जिससे शाम के समय एक कमरे और बरामदे की छत भरभरा कर गिर गई। अचानक हुए हादसे से वहां खेल रहे सावेज व उसके चाचा अकरम के बच्चे छह वर्षीय बालिका सुफिया, पांच साल की अमरीन, तीन साल की हादीया और दो साल के लड़के साद के साथ सावेज की पत्नी रुबीना भी मिट्टी की चपेट मे आकर दब गए। सभी को मामूली चोट भी आई।
हादसे के बाद उनकी चीख पुकार सुनकर घर मे रहने वाले व पड़ोसी ताहिर, सुफियान, सफ़दर और भूरा आदि दौड़कर मोके पर पहुचे और उनको बहार निकाला। मकान गिरने से आर्थिक नुकसान भी हुआ है। ग्राम प्रधान वसीम ने प्रशासन से पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाने की मांग की है।