स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में मेरठ ने लगाई छलांग, लेकिन कुछ पैरामीटर पूरे न होने के कारण टॉप 5 में आने से चूका
Meerut News: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में मेरठ ने 10 लाख से अधिक आबादी वाले ...और पढ़ें

AI जेनरेटिड फोटो
HighLights
मेरठ को स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में 22वीं रैंक मिली।
पिछले साल की तुलना में 10 अंक का सुधार दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, मेरठ। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 के परिणाम घोषित किए हैं। जिसमें 10 लाख से अधिक आबादी वाली श्रेणी में देश के 48 शहरों में मेरठ ने 22 वीं रैंक हासिल की। पिछले साल की रैंक में 10 अंक का सुधार आया है। पिछली बार 33 वीं रैंक थी।
यह रैंक और सुधर सकती थी, यदि ताजे कूड़े के निस्तारण के लिए एनटीपीसी का प्लांट लग गया होता। शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति, ई-व्हीकल की संख्या में वृद्धि और अधिकांश औद्योगिक इकाइयां स्वच्छ ईंधन पर आने जैसे निर्धारित पैरामीटर पूरे किए गए होते तो रैकिंग टॉप 5 हो सकती थी। पैरामीटर पूरे न होने पर अंकों में कटौती हो गई।
नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत सोमवार को स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 के नतीजे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने घोषित किए। इस सूची में लखनऊ प्रथम स्थान पर रहा। इसके बाद इंदौर और जबलपुर रहे। मेरठ में वायु गुणवत्ता सुधार पहले की तुलना में सर्वेक्षण में बेहतर मानी गई है। हालांकि मेरठ स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देश के टाॅप पांच शहरों में नहीं आ सका।
अपने पिछले साल की रैंक में 10 अंक के सुधार के साथ 22 वीं रैंक हासिल हो सकी। सर्वेक्षण के निर्धारित 200 अंकों में सभी पैरामीटर में कुल 170.5 अंक हासिल हो सके। 22 जून से पांच जुलाई तक सर्वेक्षण चला। नगर निगम, ऊर्जा निगम, परिवहन विभाग, यूपीसीडा, जिला आपूर्ति विभाग ने निर्धारित पैरामीटर के सापेक्ष अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी।
मेरठ माइल्स क्लब कर रहा 42 किमी मैराथन की तैयारी
मेरठ : शहर में युवाओं के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस और दौड़ को लेकर उत्साह तेजी से बढ़ रहा है। मेरठ माइल्स क्लब इस बढ़ती दौड़ संस्कृति को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। क्लब से जुड़े धावक नियमित रूप से लंबी दूरी की दौड़ का अभ्यास कर रहे हैं और अब देश की प्रतिष्ठित मैराथन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की तैयारी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- कान्हा जी की छठी: मेरठ के मंदिर में 5000 श्रद्धालुओं के लिए तैयार हो रहा प्रसाद, इसमें 25 प्रकार के मिष्ठान भी शामिल
क्लब की ओर से हर रविवार मेरठ में 21 किलोमीटर की सामूहिक दौड़ आयोजित की जा रही है। इसमें क्लब के धावक नियमित रूप से हिस्सा लेते हैं और आगामी 42 किमी की मैराथन प्रतियोगिताओं के लिए अपनी क्षमता, सहनशक्ति और फिटनेस को बेहतर बनाने में जुटे हैं।
