Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Meerut-Karnal Highway पर बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे भाकियू नेता के दो बेटों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत, दूसरा घायल

    By Shubham Gupta Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 10 Mar 2026 05:17 PM (IST)

    Meerut News : मेरठ-करनाल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में भाकियू किसान सभा अध्यक्ष के छोटे बेटे की मौत हो गई। बड़ा बेटा घायल हो गया। दोनों भाई परीक्षा ...और पढ़ें

    अथर्व का फाइल फोटो, मौके पर मौजूद पुलिस।

    अथर्व का फाइल फोटो, मौके पर मौजूद पुलिस।

    HighLights

    1. मेरठ में बुबुकपुर गांव के पास हुआ हादसा

    2. हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम

    जागरण संवाददाता,  मेरठ। थाना क्षेत्र के बुबुकपुर गांव के पास मंगलवार को मेरठ-करनाल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ईंटों से लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार भाकियू किसान सभा अध्यक्ष के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। उसका बड़ा भाई घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।

    ईकड़ी निवासी मनोज त्यागी भारतीय किसान यूनियन किसान सभा के अध्यक्ष हैं। उनका बड़ा बेटा देवांश त्यागी और छोटा बेटा अथर्व त्यागी उर्फ किट्टू गांव के जनता जागृति इंटर कालेज में कक्षा दस के छात्र हैं। मंगलवार को दोनों भाई बाइक से दबथुवा स्थित कालेज से यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा का अंतिम पेपर देकर घर लौट रहे थे।

    आसपास के ग्रामीणों ने बताय कि बाइक देवांश चला रहा था और उसने हेलमेट पहन रखा था। जबकि पीछे अर्थव बैठा था। जैसे ही दोनों बुबुकपुर गांव के पास मेरठ-करनाल हाईवे पर पहुंचे। तभी पीछे से आ रहे ईंटों से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देवांश सड़क किनारे गिर गया और मामूली घायल हो गया। अथर्व सड़क की दूसरी ओर जा गिरा और ट्रक उसे कुचलते हुए करीब दस मीटर तक घसीटता चला गया।

    इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि देवांश त्यागी ने हेलमेट पहन रखा था। जिसके चलते उसकी जान बच गई।हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। जब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। इस पर स्वजन स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को गांव ले गए। फिलहाल पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- युवती का र‍िश्‍ता तय होने पर शादीशुदा युवक ने सऊदी अरब से वायरल कर दीं उसकी अश्‍लील वीडियो और फोटो

    हादसा देख ग्रामीणों की निकल पड़ी चीख

    मेरठ-करनाल हाईवे पर ईंटों से लदे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में इतनी जबरदस्त टक्कर मार दी कि टक्कर के बाद बाइक सवार को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर शरीर के मांस के टूकड़े बिखर गए। यह मंजर देख आसपास मौजूद ग्रामीणों की चीख निकल पड़ी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं जाम भी लग गया।

    यह भी पढ़ें- एक युवती, दो प्रेमी...कार के अंदर बहस और शूटआउट में मारा गया शुबहान

    दो भाइयों व एक बहन में सबसे छोटा था अर्थव त्यागी उर्फ किट्टू

    ग्रामीणों के अनुसार मनोज त्यागी के तीन बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़ी बेटी माही है। उसके बाद बेटा देवांश और सबसे छोटा बेटा अर्थव त्यागी उर्फ किट्टू था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, कई किसान संगठनों के पदाधिकारी व आसपास के गांवों के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

    यह भी पढ़ें- मेरठ में जानलेवा मांझे के कारण हादसे जारी, अब स्कूटी सवार बुजुर्ग हुए जख्मी; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती