Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    युवती का र‍िश्‍ता तय होने पर शादीशुदा युवक ने सऊदी अरब से वायरल कर दीं उसकी अश्‍लील वीडियो और फोटो

    By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 10 Mar 2026 05:22 AM (IST)

    Meerut News : एक शादीशुदा व्यक्ति ने सऊदी अरब से युवती की अश्लील तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिए। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक फोटो

    प्रतीकात्‍मक फोटो

    HighLights

    1. आरोपि‍त ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए

    2. युवती ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। रिश्ता तय होने पर शादीशुदा प्रेमी ने सऊदी अरब से युवती की अश्लील वीडियो और फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिए। युवती की शिकायत पर आरोपित से पुलिस ने बातचीत की। उसने ऐलान किया कि जब तक तीन लाख की रकम वापस नहीं करेंगी। तब तक उसकी फोटो और वीडियो वायरल करता रहेगा।

    इंटरनेट पर हथियारों का प्रदर्शन कर युवती की हत्या करने की धमकी भी दी है। पीड़िता ने एसएसपी को आरोपित के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उसका आरोप है कि आरोपित उससे ब्लैकमेल कर 50 हजार वसूल कर चुका है। एक लाख 75 हजार की मांग कर रहा है।

    शहर निवासी युवती दिल्ली में अपनी मौसी के घर रहकर निजी कंपनी में नौकरी कर रही है। युवती ने बताया कि चार साल पहले समर गार्डन में एक शादी समारोह के दौरान किला परीक्षितगढ़ निवासी शहजाद से मुलाकात हो गई। दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर हासिल किए और बातचीत शुरू कर दी।

    युवती का आरोप है कि शहजाद ने उसे शादी का झांसा देकर होटल में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए। इसी बीच युवती से कुछ रकम भी हासिल की। डेढ़ साल पहले शहजाद सऊदी अरब चला गया। उसके बाद भी युवती और शहजाद की बातचीत होती थी। युवती को पता चला कि शहजाद शादीशुदा है, उसकी पत्नी हापुड़ में दो बच्चों के संग रहती है। तभी युवती ने उससे शादी करने से इन्कार कर दिया।

    खबरें और भी

    साथ ही परिवार के लोगों ने युवती का रिश्ता तय कर दिया। शहजाद को युवती के रिश्ते की जानकारी मिली। उसने युवती को ब्लैकमेल कर इसकी अश्लील वीडियो रिकार्ड कर ली। युवती को धमकी दी गई कि अगर उसने निकाह किया तो इंटरनेट मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल कर देगा। युवती ने शहजाद से बातचीत करना बंद कर दिया। तब शहजाद ने युवती के अश्लील फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी।

    उसके बाद व्यापारी नेता जीतू नागपाल को साथ लेकर युवती ने एसएसपी को मामले की तहरीर दी। मामले की जांच लिसाड़ीगेट पुलिस को दी गई। पुलिस ने फोन पर शहजाद से बातचीत की। उसने बताया कि युवती को तीन लाख की रकम दे चुका है। अब युवती दूसरे युवक से शादी कर रही है, जब तक तीन लाख की रकम नहीं लौटाएंगी।

    तब तक उसकी वीडियो इंटरनेट पर वायरल करेगा। साथ ही उसकी हत्या भी कर देगा। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।