Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एक युवती, दो प्रेमी...कार के अंदर बहस और शूटआउट में मारा गया शुबहान

    By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 10 Mar 2026 02:42 PM (IST)

    Meerut News : मेरठ के मवाना में एक युवती को लेकर हुए विवाद में 20 वर्षीय शुबहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिल्ली के अस्पताल में तीन दिन बाद शुबहान ...और पढ़ें

    इंसेट में शुबहान का फाइल फोटो और प्रतीकात्मक फोटो

    इंसेट में शुबहान का फाइल फोटो और प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. युवती को लेकर विवाद में की गई युवक की गोली मारकर हत्या।

    2. मेरठ पुलिस ने दो आरोपितों को पिस्टल सहित दबोचा।

    जागरण संवाददाता, मवाना (मेरठ)। एक युवती...दो प्रेमी और पिकअप के अंदर बहस होने पर 20 साल के शुबहान को गोली मार दी गई। दिल्ली के अस्पताल में तीसरे दिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने वारदात का पर्दाफाश कर गोली मारने के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद किया।

    नगर के खतौलिया चौक निवासी 20 वर्षीय शुबहान पुत्र रिजवान उर्फ कल्लू को पुरानी रंजिश के चलते मुहल्ले के ही जैद उर्फ बुशरान और जुबैर दो दिन पूर्व घर से बुलाकर ले गए थे। प्रिया टाकीज हाल की खाली जमीन पर पिकअप गाड़ी में बैठाकर उसके सिर में गोली मार दी गई थी।

    गंभीर घायल शुबहान को दिल्ली में भर्ती कराया था। सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या में शामिल जुबैर और जैद को गिरफ्तार कर उनसे 32 बोर का पिस्टल बरामद किया। इंस्पेक्टर क्राइम जितेंद्र कुमार ने बताया कि शुबहान और जुबैर गांव की युवती से एकतरफा प्यार करते थे।

    युवती को लेकर ही दोनों में विवाद हुआ था। इसके बाद शुबहान को घर से बुलाया गया। पिकअप में बैठने के बाद आपस में उनकी बहस हुई। जैद के कहने पर जुबैर ने पिस्टल से शुबहान पर गोली चला दी। उसे मृत समझकर दोनों भाग गए थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- होटल में मौत के घाट उतारी गई मोहब्बत की पहचान को UP पुलिस ने तुर्कमेनिस्तान की एंबेंसी को भेजा पत्र

    माता-पिता का था इकलौता बेटा

    रिजवान उर्फ कल्लू की तीन संतानों में शुबहान पहले नंबर का था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। शुबहान की दो बहनों व मां शहजादी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के आवास पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा था। शुबहान घर में अकेला कमाने वाला था। पिता ठेली लगाते हैं। शुबहान फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

    यह भी पढ़ें- मेरठ में प्राॅपर्टी डीलर का बेटा कमरे में गया और फांसी लगाकर दे दी जान

    घर में अकेला कमाने वाला था शुबहान 

    मृतक शुबहान घर में अकेला कमाने वाला था। पिता पहले बाग-बगीचे का ठेके ले लेते थे लेकिन फिलहान काफी समय से ठेली लगाते हैं। शुबहान ही फेरी लगा कपड़े बेचकर जीविका पार्जन में सहारा बना था। देर शाम शव मवाना लाया गया। नगर के मुबारिकपुर रोड स्थित कब्रिस्तान में सिपुर्द-ए-खाक किया गया।