Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Meerut-Karnal Highway पर यात्रियों से भरी हिमाचल प्रदेश से चंडीगढ़ जा रही बस ट्रक से भिड़ी, मौके पर मची चीख-पुकार

    By Shubham Gupta Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Thu, 12 Mar 2026 01:36 PM (IST)

    मेरठ-करनाल हाईवे पर सरधना थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक बस ट्रक से टकरा गई। बस हिमाचल प्रदेश से चंडीगढ़ जा रही थी। घायलों को प्राथमिक उपचार के ...और पढ़ें

    मेरठ-करनाल हाईवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस

    मेरठ-करनाल हाईवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस

    HighLights

    1. मेरठ के दबथुवा में पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा

    2. पुलिस ने चार घायलों को अस्पताल भिजवाया।

    जागरण संवाददाता, सरधना (मेरठ)। थाना क्षेत्र के मेरठ-करनाल हाईवे पर यात्रियों से भरी प्राईवेट बस बुधवार देर रात एक ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। बताया गया कि बस हिमाचल प्रदेश से चलकर बरेली से होते हुए चंडीगढ़ जा रही थी।

    जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह नईम नाम का चालक हिमाचल प्रदेश से प्राईवेट बस लेकर बरेली से होता हुआ चंडीगढ़ के लिए चला था। जब देर रात करीब दो बजे बस सरधना थाना क्षेत्र के मेरठ-करनाल हाईवे स्थित दबथुवा गांव के पास एक पेट्रोल पंप के निकट पहुंची। तभी आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए।

    इससे पीछे आ रही बस अनियंत्रित होकर ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में मुजफ्फरनगर जिले के थाना पुरकाजी क्षेत्र के तुगलपुर गांव निवासी संजय पुत्र मदनलाल, पीलीभीत निवासी शिकृति पुत्री छब्बूलाल, लुधियाना निवासी सुखेंद्र पुत्र गुरनाम तथा अमरोहा निवासी आंचल पुत्री जसवंत सिंह घायल हो गए। टक्कर के बाद बस में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

    इस दौरान ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सरधना सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Meerut-Karnal Highway पर बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे भाकियू नेता के दो बेटों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत, दूसरा घायल

    थाना सरधना के प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि मेरठ-करनाल हाईवे पर देर रात हादसा हुआ है। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। सबकी हालत समान्य है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- 11 साल जेल में रहने पर भी नहीं सुधरा युवक, जमानत पर आने के बाद भाभी और दो भतीजियों पर तेजाब फेंका

    चीनी मिल कर्मचारी ने अधिकारी पर लोहे की राड से किया हमला

    रोहटा: थाने में दी तहरीर में किनौनी गांव में स्थित बजाज शुगर मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किरणपाल सिंह पुत्र बरन सिंह ने बताया कि किनौनी निवासी विकल पुत्र मोरल पुत्र राजेन्द्र रिफाइनरी स्टेशन के अंदर डयूटी पर तैनात था।

    आरोप है कि उसने डयूटी के दौरान रिफानरी की वाल्व बंद कर रखी थी। जब देर रात चेकिंग पर गए रिफाइनरी के अधिकारी राजीव कुमार पुत्र सत्यपाल सिंह ने स्टीलन चेकिंग पर वाल्व बंद करने का कारण पूछा। इस पर आरोपित ने अधिकारी के साथ गाली-गलौज कर दी। जब उसने उच्चाधिकारियों को शिकायत करने की बात कही।

    इसके बाद आरोपित ने राजीव के सिर में पीछे से लोहे की राड से हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर अन्यकर्मचारियों ने घायल का मिल अस्पताल में उपचार कराया। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें- जिम ट्रेनर की करतूत: टीचर व नाबालिग बेटी का किया शारीरिक शोषण, जिम में आने वाली महिलाओं से नाम बदलकर करता था दोस्ती