Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जिम ट्रेनर की करतूत: टीचर व नाबालिग बेटी का किया शारीरिक शोषण, जिम में आने वाली महिलाओं से नाम बदलकर करता था दोस्ती

    By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Wed, 11 Mar 2026 06:44 PM (IST)

    Meerut News : मेरठ में एक जिम ट्रेनर ने शिक्षिका और उसकी नाबालिग बेटी का यौन शोषण किया। शिक्षिका से चार साल और बेटी से चार महीने तक शारीरिक संबंध बनाए ...और पढ़ें

    पुलिस गिरफ्त में आरोपित।

    पुलिस गिरफ्त में आरोपित।

    HighLights

    1. जिम ट्रेनर की अश्लील चैट से हुआ नाबालिग के उत्पीड़न का पर्दाफाश

    2. तहरीर पर मेरठ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपित को किया गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। एक शिक्षिका से जिम ट्रेनर ने चार साल तक शारीरिक संबंध बनाए। घर आना-जाना हुआ तो उसकी नाबालिग बेटी का भी झांसे में लेकंर चार माह तक से शारीरिक शोषण किया। वाट्सएप पर जिम ट्रेनर की अश्लील चैट देखकर शिक्षिका को उसकी करतूत के बारे में पता चला। तब शिक्षिका ने आरोपित जिम ट्रेनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

    महिला ने चार साल पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र के वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित 67 जिम में एक्सरसाइज के लिए जाना शुरू कर दिया। वह एक निजी स्कूल में शिक्षिका है और उसका पति से तलाक हो चुका है। इसी बीच महिला की मुलाकात न्यू मोहनपुरी निवासी भीम सैनी उर्फ सूरज उर्फ सोनू से हो गई। भीम सैनी उक्त जिम में ट्रेनर का काम करता है।

    भीम सैनी की शादी हो चुकी है, उसके दो बच्चे भी है। महिला से भीम सैनी उर्फ सूजल ने दोस्ती की। उसके बाद दोनों में प्यार हो गया। चार साल से भीम सैनी लगातार महिला से शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोपित का महिला के घर पर भी आना जाना शुरू हो गया। महिला की 14 साल की बेटी से भी भीम सैनी ने दोस्ती कर ली। किशोरी को घर से स्कूल तक छोड़ने जाने लगा।

    मंगलवार को किशोरी के मोबाइल पर उसकी मां ने अश्लील चैट देखी। वह अश्लील चैट जिम ट्रेनर भीम सैनी कर रहा था। तभी शिक्षिका ने बेटी को सख्ती दिखाते हुए पूछताछ की। उसने बताया कि भीम सैनी अक्टूबर से शारीरिक शोषण करता आ रहा है। धमकी दे रहा था कि अगर उसने किसी को जानकारी दी। उसकी मां की हत्या कर देगा।

    खबरें और भी

    इसी डर से किशोरी ने अपनी मां को भीम सैनी की करतूत के बारे में जानकारी तक नहीं दी। नाबालिग बेटी के साथ जिम ट्रेनर की करतूत देखकर शिक्षिका गुस्से में आई और कोतवाली थाने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। उसके बाद शिक्षिका ने जिम ट्रेनर को झांसा देकर अपने घर पर बुलाया। तब पुलिस ने भीम सैनी को गिरफ्तार कर लिया।

    सूजल और सोनू नाम से जिम में महिलाओं से करता था दोस्ती

    भीम सैनी ने जिम में अपना नाम ही बदल दिया। उसे वहां पर कोई असली नाम से नहीं जानता है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि भीम सैनी ने अपना नाम सूजल और सोनू रखा हुआ था। वहां पर कोई महिला उसे सूजल तो कोई सोनू के नाम से जानती थी। किसी को भी उसका असली नाम नहीं पता था। उससे पहले भी सूरज उर्फ सोनू जिम में कई महिलाओं से दोस्ती कर चुका है। इज्जत की खातिर महिलाओं ने पर्दाफाश नहीं किया। बात बेटी के आबरू पर आई, तब शिक्षिका ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

    भीम सैनी की माफी मांगते हुए वीडियो वायरल

    पुलिस हिरासत से जेल जाते समय भीम सैनी की वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो गई। दो पुलिसकर्मी उसके हाथ पकड़कर थाने से ले जा रहे है। वह अपनी गलती मान रहा है। हालत ऐसी थी कि अकेला चल भी नहीं पा रहा था।