Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमेठी में इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट को लेकर विधायक के घर हंगामा, गायत्री प्रसाद प्रजापति पर की अमर्यादित टिप्पणी

    Updated: Wed, 27 May 2026 12:39 AM (IST)

    अमेठी में सपा विधायक महाराजी प्रजापति के आवास पर इंटरनेट मीडिया पोस्ट को लेकर देर रात हंगामा हुआ। विधायक और पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के खि ...और पढ़ें

    इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट को लेकर विधायक के घर पर हंगामा।

    इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट को लेकर विधायक के घर पर हंगामा।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अमेठी। इंटरनेट मीडिया पोस्ट को लेकर मंगलवार देर रात शहर की आवास विकास कालोनी स्थित सपा विधायक महाराजी प्रजापति के आवास पर जमकर हंगामा हुआ।

    आरोप है कि स्कार्पियो समेत कई वाहनों से पहुंचे दो दर्जन से अधिक लोगों ने विधायक और पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की। विरोध करने पर आवास के कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई और मोबाइल फोन भी छीनने का भी आरोप हैं।

    घटना के समय विधायक और उनके बेटे घर पर मौजूद नहीं थे। सूचना मिलने पर विधायक के छोटे बेटे अनुराग प्रजापति समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

    अनुराग प्रजापति ने कोतवाली में तहरीर देकर सपा नेता शेर बहादुर यादव, बृजेश यादव, जय सिंह प्रताप, बलराम यादव, अनुराग यादव, मनु पाल, विपिन यादव, राजेश यादव और शुभम यादव समेत कई अज्ञात लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

    तहरीर में कहा गया है कि आरोपी सार्वजनिक कार्यक्रमों और इंटरनेट मीडिया पर लगातार विधायक परिवार के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणियां करते रहे हैं तथा घटना के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। विधायक पुत्र ने मुख्यमंत्री, सपा प्रमुख, डीएम और एसपी से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    सीओ मनोज मिश्र ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर भेजा गया था। नौ नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीसीकैमरे की फुटेज खंगाली जा रही हैं और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

    यह भी पढ़ें- कानपुर में 22 लैप्स पॉलिसी का रिफंड दिलाने के नाम पर 95 लाख ठगे, दंपती गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- बिजनौर में महिला डॉक्टर को ब्लैकमेल करने के मामले में भाजपा जिला मंत्री पर मुकदमा, शारीरिक शोषण का भी आरोप

    खबरें और भी