मीरजापुर में 17 करोड़ के टैक्स चोरी में पुलिस ने आरोपित के घर दी दबिश, दिल्ली में बैठकर चला रहा था फर्जी कंपनी
मीरजापुर में 17 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के मामले में औराई पुलिस ने वांछित आरोपी के पडरी स्थित घर पर दबिश दी। आरोपी दिल्ली से फर्जी कंपनी चला रहा था ...और पढ़ें

17 करोड़ के टैक्स चोरी में पुलिस ने आरोपित के घर दी दबिश। AI जेनेरेटेड फोटो
HighLights
मीरजापुर में 17 करोड़ की जीएसटी चोरी का मामला।
औराई पुलिस ने आरोपी के पडरी स्थित घर पर दबिश दी।
आरोपी दिल्ली से फर्जी कंपनी चलाकर फरार हुआ।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। औराई पुलिस ने 17 करोड़ के टैक्स चोरी मामले में वांछित आरोपित के पडरी स्थित घर पर मंगलवार की देर रात दबिश दी। जीएसटी के एक अधिकारी के अनुसार 96 करोड़ रुपये के लेन-देन में 17 करोड़ की कर चोरी के मामले में कार्रवाई की गई।
इस मामले में जीएसटी अफसर ने औराई थाने में दिसंबर- 2025 में कुछ आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जोगेंद्र के नाम से एक फर्म संचालित हो रहा है। इसमें करोड़ों के टैक्स की चोरी हुई है।
इसी मामले की पुलिस जांच कर रही है। इसमें पड़री निवासी युवक का नाम प्रकाश में आया। औराई पुलिस ने पड़री थाना क्षेत्र के पसैया गांव निवासी आरोपित युवक के घर दबिश दी लेकिन वह फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि जिस कंपनी ने जीएसटी चोरी किया है, उसके कर्मचारी से आरोपित युवक की कई बार बात हुई है। इसलिए युवक से पूछताछ करनी है। इस मामले में वाराणसी व भदोही में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। दिल्ली में बैठकर आरोपित फर्जी कंपनी चलाता है।
फर्जी जीएसटी कंपनी के तार दिल्ली व आगरा से भी जुड़े हैं। जांच के दौरान दो अन्य युवकों की संलिप्तता की जांच चल रही है। औराई थाना प्रभारी अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि जोगेंद्र के नाम से एक फर्म औराई के नाम पते पर रजिस्टर्ड है।
इसकी जांच की गई तो पता चला कि यह कंपनी इस पते पर नही है। यह फर्जी तरीके से संचालित है। इससे करोड़ों का लेनदेन हुआ है। इसी मामले में आरोपित के घर दबिश दी गई।
यह भी पढ़ें- अमेठी में इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट को लेकर विधायक के घर हंगामा, गायत्री प्रसाद प्रजापति पर की अमर्यादित टिप्पणी
यह भी पढ़ें- कानपुर में 22 लैप्स पॉलिसी का रिफंड दिलाने के नाम पर 95 लाख ठगे, दंपती गिरफ्तार