विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- जिन्हें अयोध्या का विकास अच्छा नहीं लग रहा, वे कर रहे बदनाम

Published: Sat, 05 Sep 2026 08:19 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में कहा कि अयोध्या के विकास विरोधी उसे बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने मथुरा-वृंदावन को ...और पढ़ें

सीएम योगी आदित्यनाथ।

सीएम योगी आदित्यनाथ।

HighLights

  1. अयोध्या के विकास विरोधी उसे बदनाम कर रहे हैं: योगी

  2. मथुरा-वृंदावन को अयोध्या-काशी की तरह भव्य बनाएंगे

  3. सनातन विरोधियों को कंस जैसा अंजाम भुगतने की चेतावनी

जागरण संवाददाता, मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में विकास विरोधियों को अच्छा नहीं लगता। इसलिए वह अयोध्या को बदनाम कर रहे हैं। वह अयोध्या और काशी विश्वनाथ की तरह मथुरा-वृंदावन में भी भव्य और दिव्य परिसर बनाना चाहते हैं। मथुरा-वृंदावन के दो दिवसीय दौरे पर आए सीएम रात्रि विश्राम के बाद सुबह 9.55 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे।

सीएम रहते हुए उनका यह 20वीं बार जन्मस्थान का दौरा है। योगी ने गर्भगृह में लाला के दर्शन किए। केशवदेव और योगमाया मंदिर में दर्शन किए। जन्मस्थान पर गोपूजन के बाद श्रद्धालुओं को संबोधित किया।

सनातन को मिटाने की कोशिश करने वाले मिट्टी में मिल गए

श्रीकृष्ण जन्मभूमि से सनातन की शक्ति को याद दिलाते हुए सीएम ने कहा कि हमारे सनातन को मिटाने की कोशिश करने वाले मिट्टी में मिल गए। बाबर और औरंगजेब जैसे हमलावर आए, अब ढूंढे नहीं मिलेंगे। सपा की ओर इशारा करते हुए सवाल उठाया कि जिनकी आस्था बाबर और औरंगजेब में है, वह आपका क्या सम्मान करेंगे? वह समाज में जहर घोलने का काम फिर से कर रहे हैं। समाज में जहर घोलना उनकी आदत ही है, जिससे राष्ट्रविरोधी तत्वों के हौसले बढ़ सकें। वह आपकी सुरक्षा में सेंध लगा सकें। 

सीएम बोले-समाज में जहर घोलने की कोशिश करने वालों का कंस जैसा विनाश होगा

सीएम ने कहा कि डबल इंजन सरकार इनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। हमें केवल देश और समाज की चिंता करनी है, बाकी सब खुद कन्हैया करेंगे। योगी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने 5200 वर्ष पहले जो उद्घोष किए थे, वह आज भी प्रासंगिक हैं। सज्जन शक्ति जहां होगी, उसका संरक्षण होगा। राष्ट्र व समाज विरोधियों की तो कंस जैसी दुर्गति तय है।

मुख्यमंत्री ने लखनऊ स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आक्रांताओं ने मंदिर तोड़े, पर हमारी आस्था नहीं तोड़ सके। वह मूर्तियां तोड़ सकते हैं, पर मूल्य नहीं। 

यह भी पढ़ें- मथुरा में पंचगव्य से ठाकुर राधारमणलाल का किया महाभिषेक, शाहजी मंदिर में मनाया गया जन्मोत्सव

यह भी पढ़ें- 'सनातन की आस्था को मिटाने वाले खुद मिट्टी में मिल गए', मथुरा में बोले सीएम योगी