'सनातन की आस्था को मिटाने वाले खुद मिट्टी में मिल गए', मथुरा में बोले सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी पर मथुरा में जन्मभूमि मंदिर में पूजा की और लाला के दर्शन किए। उन्होंने विपक्षियों ...और पढ़ें
HighLights
सीएम योगी ने मथुरा जन्मभूमि मंदिर में जन्माष्टमी पर पूजा की।
सनातन आस्था मिटाने वाले खुद मिट्टी में मिल गए: सीएम योगी।
योगी ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की सराहना की।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली/मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शुक्रवार को सीएम योगी मथुरा पहुंचे। यहां जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की। जन्मस्थान के गर्भगृह में सीएम योगी ने लाला के दर्शन किए।
इस दौरान उन्होंने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आस्था को मिटाने वाले खुद मिट्टी में मिल गए।
उन्होंने कहा, 'मैं पूरे प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई देता हूं। 5200 वर्ष पूर्व श्रीकृष्ण ने इसी स्थल पर प्रकट होकर आर्यावर्त में धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना करने का कार्य किया था। अनेक आक्रमण हुए, अनेक लोगों ने अपनी आस्था को भारत पर थोपने का प्रयास किया, लेकिन सनातन की आस्था को कोई नहीं मिटा पाया और जिन्होंने सनातन की आस्था को मिटाने का दुस्साहस किया, वो खुद मिट्टी में मिल गए।'

#WATCH मथुरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "मैं पूरे प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई देता हूं। 5200 वर्ष पूर्व श्रीकृष्ण ने इसी स्थल पर प्रकट होकर आर्यावर्त में धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना करने का कार्य किया था...अनेक आक्रमण हुए, अनेक लोगों ने अपनी… pic.twitter.com/0vIO5i3Qxy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 4, 2026

कहा, 'पूरे देश में श्रीकृष्ण और राधारानी की स्मृति हम सबके लिए प्रेरणा है। भगवान श्रीकृष्ण ने 5200 वर्ष पहले जो उद्घोष किए थे वो आज के समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं। यह आस्था हमें गति देती है, जो उन्नयन, प्रगति की होती है। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम सब भारत की विरासत और विकास का अद्भुत समन्वय देख रहे हैं।'
