Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों पर भर्ती, 9 सितंबर से आवेदन शुरू, PET-2025 से बनेगी मेरिट

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 10:06 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। आवेदन 9 सितंबर से 29 सितंबर तक होंगे और ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों पर भर्ती।

    2. आवेदन 9 सितंबर से 29 सितंबर तक स्वीकार किए जाएंगे।

    3. मेरिट पीईटी-2025 के नार्मलाइज्ड स्कोर पर आधारित।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पशुपालन निदेशालय के अधीन पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों पर भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया नौ सितंबर से शुरू होगी और 29 सितंबर तक चलेगी। अभ्यर्थियों को शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन का मौका छह अक्टूबर तक मिलेगा।

    मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शार्टलिस्टिंग प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2025 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मेरिट के अनुसार की जाएगी।

    आयोग के अनुसार, पीईटी-2025 में प्राप्त नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर निर्धारित मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों को ही पशुधन प्रसार अधिकारी की मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। मुख्य लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को दो घंटे में 100 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।

    परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के लिए निर्धारित अंक के अनुसार मूल्यांकन किया जाएगा। गलत उत्तर देने पर एक चौथाई अंक की कटौती की जाएगी। प्रश्नपत्र में पशुपालन, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

    आयोग ने परीक्षा से संबंधित विस्तृत पाठ्यक्रम भी अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले पाठ्यक्रम और परीक्षा से जुड़े अन्य निर्देशों को देख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- यूपी में 1625 शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की भर्ती का रास्ता साफ, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

    आरक्षी भर्ती, 17 अगस्त से शुरू होगा पीएसटी

    आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा में योग्य पाए गए अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा (डीवी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) 17 अगस्त से होगा। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस संदर्भ में सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

    खबरें और भी

    भर्ती बोर्ड के अनुसार, डीवी व पीएसटी के लिए प्रवेश व आवेदन पत्र बोर्ड की वेबसाइट (uppbpb.gov.in) पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट पर दिए गए लिंक के जरिए अपना प्रवेश और आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि व स्थान पर संबंधित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की सलाह दी है। साथ ही स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।

    यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के छह शहरों में होगी अग्निवीरों की भर्ती, तैयारियों में जुटी योगी आदित्यनाथ सरकार