Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश के छह शहरों में होगी अग्निवीरों की भर्ती, तैयारियों में जुटी योगी आदित्यनाथ सरकार

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 05:31 PM (IST)

    Agniveer Recruitment Rally in UP: मुख्य सचिव एसपी गोयल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भर्ती स्थलों पर अभ्यर्थियों को किसी भी स्तर पर असुविधा नहीं होनी च ...और पढ़ें

    उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने इस भर्ती रैली को लेकर सोमवार को लोक भवन में समीक्षा बैठक की

    उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने इस भर्ती रैली को लेकर सोमवार को लोक भवन में समीक्षा बैठक की

    HighLights

    1. मेरठ से शुरू होगी भर्ती रैलियों की श्रृंखला, अप्रैल 2027 तक चलेगा अभियान

    2. मुख्य सचिव ने की आवागमन से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक की समीक्षा

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भारतीय सेना को अधिक मजबूती देने के क्रम में उत्तर प्रदेश के छह शहरों में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने इस भर्ती रैली को लेकर सोमवार को लोक भवन में समीक्षा बैठक की और तैयारियों को परखा। 17 अगस्त से शुरु होकर यह रैली वर्ष 2027 के 14 अप्रैल तक चलेगी।

    प्रदेश के युवाओं के लिए सेना में अग्निवीर बनने का बड़ा अवसर आने वाला है। प्रदेश में तीसरी अग्निवीर भर्ती रैली छह जिलों में आयोजित की जाएगी। मेरठ से शुरू होने वाली भर्ती रैलियों का सिलसिला अप्रैल 2027 तक चलेगा। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के जुटने की संभावना को देखते हुए सरकार ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं।

    मुख्य सचिव एसपी गोयल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भर्ती स्थलों पर अभ्यर्थियों को किसी भी स्तर पर असुविधा नहीं होनी चाहिए। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में छह जिलों में होने वाली अग्निवीर भर्ती रैलियों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

    उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भर्ती स्थलों पर अभ्यर्थियों के आवागमन, ठहरने, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा, सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात की पर्याप्त व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए। व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा कर जहां भी कमी मिले, उसे भर्ती शुरू होने से पहले दूर किया जाए।

    खबरें और भी

    भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त चिकित्सकीय और आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। कानून-व्यवस्था और यातायात को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है।

    बैठक में सचिव सामान्य प्रशासन अभिषेक प्रकाश, पुलिस कमिश्नर लखनऊ तरुण गाबा समेत भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बरेली, लखनऊ, वाराणसी, आगरा, अयोध्या और मेरठ के जिलाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

    कब कहां होंगी भर्ती रैलियां

    मेरठ: 17 अगस्त से 9 सितंबर
    बरेली: 14 सितंबर से 30 सितंबर
    लखनऊ: 11 जनवरी से 28 जनवरी 2027
    वाराणसी: 2 फरवरी से 27 फरवरी 2027
    आगरा: 4 मार्च से 24 मार्च 2027
    अयोध्या: 29 मार्च से 14 अप्रैल 2027

    यह भी पढ़ें- दो माह की उम्र में गोद में उठाया था, 24 वर्ष बाद थाने में उसी बेटी को रोता देख छलके पिता के आंसू

    यह भी पढ़ें- अगस्त से अक्टूबर के बीच क्लास के बाहर की दुनिया देखेंगे दिव्यांग बच्चे, यूपी के हर जिले में जारी आदेश