लखनऊ में लगातार बिजली कटौती पर पावर हाउस का घेराव, अफसरों से तीखी नोकझोंक पर 150 अज्ञात के खिलाफ केस
Power Crisis in UP: भीषण गर्मी के बीच बढ़ी बिजली खपत और लगातार कटौती से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। ...और पढ़ें

बुद्धेश्वर चौराहे पर बिजली संकट को लेकर प्रदर्शन करते भाकिया के पदाधिकारी व उपभोक्ता। दैनिक जागरण।
HighLights
भीषण गर्मी की वजह से बिजली की खपत बढ़ने से चरमराई व्यवस्था
बिजली संकट पर सड़क जाम, पुलिस ने 150 पर दर्ज किया मुकदमा
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से बिजली की खपत बढ़ी है। जिसके कारण कई जगह व्यवस्था भी डगमगा गई है। बिजली कटौती से परेशान लोगों का पारा चढ़ गया तो लखनऊ में बवाल मचा।
लखनऊ के तेलीबाग, मवैया, उतरेटिया और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में गुरुवार सुबह लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। पूरी रात बिजली न आने और पानी संकट से परेशान सैकड़ों लोगों ने रायबरेली रोड शहीद पथ के नीचे बैरियर लगाकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते काफी देर तक यातायात बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पीजीआई इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने कार्रवाई करते हुए 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर यातायात व्यवस्था प्रभावित की और पुलिस कर्मियों से अभद्रता भी की।पीजीआई इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह अचानक बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए थे, जिससे रायबरेली रोड पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद कुछ लोग नहीं माने। उन्होंने बताया कि वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर लोगों की पहचान की जा रही है। वहीं क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि लगातार बिजली संकट और भीषण गर्मी के चलते हालात खराब हो गए थे, जिसके कारण लोग विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर थे।
यह भी पढ़ें- UP में भीषण गर्मी के बीच बिजली की कम अपूर्ति व कटौती पर मायावती ने उठाया सवाल, सरकार करे तत्काल उपाय
उन्होंने गुरुवार-शुक्रवार की रात पावर हाउस (बिजली घर) घेर लिया और अफसरों से तीखी नोकझोंक हो गई। लोगों का कहना है कि लखनऊ में भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली कटौती हो रही है।
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बीच बिजली की मांग में उछाल, टूटा 2024 का रिकॉर्ड
परेशान लोगों ने गुरुवार रात में कई पावर हाउसों का घेराव किया और जगह-जगह प्रदर्शन किया। इस दौरान इनकी बिजली विभाग के अफसर व कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई तो किसी तरह लोगों को शांत कराया।