Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बीच बिजली की मांग में उछाल, टूटा 2024 का रिकॉर्ड

    By Ajay Jaiswal Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Thu, 21 May 2026 01:48 PM (IST)

    Power Demand Record Increased in UP: पिछले वर्ष 19 मई को बिजली की मांग 28,885 मेगावाट थी जबकि वर्ष 2024 में 27,578 मेगावाट तक ही मांग पहुंची थी। ...और पढ़ें

    इस तस्वीर को प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए AI से जनरेट किया गया है।

    इस तस्वीर को प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए AI से जनरेट किया गया है।

    HighLights

    1. पिछले वर्ष 19 मई को थी 28,885 की मांग, अबकी 30,160 मेगावाट

    2. प्रतिदिन औसत बिजली की खपत भी पहुंची 636 मिलियन यूनिट तक

    3. मांग बढ़ने के साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में आपूर्ति बाधित

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में गरमी चरम पर होने के कारण तेजी से पारा चढ़ने के साथ ही प्रदेश में बिजली की मांग भी लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य में मंगलवार को पहली बार 30 हजार मेगावाट से ज्यादा बिजली की अधिकतम मांग पहुंच गई।

    इसके एक दिन पहले जहां बिजली की मांग 29,330 मेगावाट थी वहीं अब 30,160 हो गई। पिछले वर्ष 19 मई को बिजली की मांग 28,885 मेगावाट थी जबकि वर्ष 2024 में 27,578 मेगावाट तक ही मांग पहुंची थी।

    मांग बढ़ने के साथ ही प्रतिदिन बिजली की औसतन खपत भी 636 मिलियन यूनिट(एमयू) तक पहुंच चुकी है। इसी कारण से सुबह से ही तापमान बढ़ने से बिजली की मांग 24 घंटे में कभी भी 22,910 मेगावाट से नीचे नहीं जा रही है। बिजली की अधिकतम मांग के मामले में अब प्रदेश, महाराष्ट्र से थोड़ा ही पीछे है। महाराष्ट्र में 31,858 मेगावाट बिजली की मांग रही है।

    Electricty GFX

    इस इंफोग्राफिक्स को AI से बनाया गया है। 

    जिस तरह से गर्मी बढ़ रही है उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मई में ही प्रदेश में बिजली की मांग 31 हजार मेगावाट को भी पार कर जाएगी। अभी कहीं भी मानसून न आने से देश के दूसरे राज्यों में भी बिजली की मांग बढ़ी हुई है।

    प्रमुख राज्यों में बिजली की मांग देखी जाए तो गुजरात में 24,982 मेगावाट, तमिलनाडु में 18,405, राजस्थान में 15,789, बंगाल में 13,169 मेगावाट, पंजाब 13,949 मेगावाट व मध्यप्रदेश में 15,038 मेगावाट है।

    यह भी पढ़ें- सूरज के आग उगलते ही उत्तराखंड में ओवर लोड होने लगे बिजली घर, अलर्ट पर लाइनमैन

    यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी और लू की चपेट में उत्तर प्रदेश, दुन‍िया के टॉप 100 गर्म शहरों में शामि‍ल हैं यूपी के 40 शहर

    खबरें और भी