Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP में भीषण गर्मी के बीच बिजली की कम अपूर्ति व कटौती पर मायावती ने उठाया सवाल, सरकार करे तत्काल उपाय

    By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Fri, 22 May 2026 02:12 PM (IST)

    BSP President Mayawati: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि लगातार बिजली की कटौती की चर्चा मीडिया में भी काफी व निरन्तर रहती है। ...और पढ़ें

    बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती

    बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती

    HighLights

    1. बसपा मुखिया मायावती गर्मी में लोगों को संकट में देखकर चिंतित

    2. मायावती की सरकार को नये पावर प्लांट से बिजली की स्थिति सुधारने की सलाह

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भीषण गर्मी में उत्तर प्रदेश में लगातार बिजली की आपूर्ति के लड़खड़ाने पर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने सवाल उठाया है। बसपा प्रमुख ने मायावती ने एक्स पर अपने एक पोस्ट से बिजली कटौती को गरीबों के साथ अन्याय बताया है।

    बसपा सुप्रीमो ने एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश जैसे विशाल आबादी वाले राज्य में भीषण गर्मी में बिजली की कम आपूर्ति व कटौती आदि से गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, छोटे व्यापारियों व अन्य करोड़ों मेहनतकश लोगों का जीवन कष्टदायी बना हुआ है। इसको लेकर लोग अपना आक्रोश भी प्रकट कर रहे हैं।

    उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि लगातार बिजली की कटौती की चर्चा मीडिया में भी काफी व निरन्तर रहती है। उन्होंने इसके साथ ही सरकार से अपील करते हुए लिखा कि सरकार बिजली आपूर्ति संबंधी लोगों के कष्ट व परेशानियों को दूर करने के लिए जरूरी उपाय तत्काल सुनिश्चित करे। नये पावर प्लांट आदि के माध्यम से भी आगे के लिए बिजली आपूर्ति की स्थिति को सुधारने का प्रयास करे तो जनहित में उचित होगा।

    यह भी पढ़ें- यूपी विधान सभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करेंगी मायावती, 24 मई को होगी बैठक

    यह भी पढ़ें- कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया व राजेंद्र पाल गौतम को BSP प्रमुख मायावती ने बैरंग लौटाया, दोनों से मांगा स्पष्टीकरण

    खबरें और भी