दीपावली पर ट्रेन फुल, लखनऊ मेल में रिग्रेट तो तेजस, शताब्दी और वंदे भारत में दस मिनट में वेटिंग
Trains are Full During Deepawali: सोमवार को छह नवंबर की ट्रेनों का सामान्य रिजर्वेशन की बुकिंग खुली थी।

ट्रेनों में रिजर्वेशन की मारामारी सोमवार को भी जारी रही
HighLights
लगातार दूसरे दिन दीपावली की ट्रेनों की सीटों के लिए हुई मारामारी
एडवांस रिजर्वेशन पीरिएड की बुकिंग खुलते ही दूसरे नंबर की वेटिंग
जागरण संवाददाता, लखनऊ। दीपावली पर बाहर से घर आने वाले कामगारों और विद्यार्थियों के साथ अन्य लोगों को ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। दीपावली पर लखनऊ आने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन की मारामारी सोमवार को भी जारी रही।
नोएडा के निजी विश्वविद्यालय में बीटेक की पढ़ाई कर रहीं मनस्वी पांडेय को दीपावली पर घर आना है। उनके पिता बेटी का छह नवंबर का नई दिल्ली से लखनऊ आने वाली लखनऊ मेल का एसी थर्ड का रिजर्वेशन कराने सुबह पांच बजे चारबाग रेल आरक्षण केंद्र पहुंचे।
सुबह आठ बजे एडवांस रिजर्वेशन पीरिएड की बुकिंग खुलते ही पहला नंबर होने पर उनका तो कंफर्म टिकट बन गया, लेकिन लाइन में उनके पीछे वाले यात्री का नंबर आने तक आरएसी हो गई। केवल 10 मिनट में ही लखनऊ मेल की वेटिंग शतक लगाने के बाद रिग्रेट हो गई।
सोमवार को छह नवंबर की ट्रेनों का सामान्य रिजर्वेशन की बुकिंग खुली थी। कारपोरेट सेक्टर की ट्रेन तेजस एक्सप्रेस की एसी चेयरकार और एक्जक्यूटिव क्लास में केवल 10 मिनट में ही वेटिंग लिस्ट हो गई। शताब्दी एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस की कंफर्म सीटें भी चंद मिनटों में वेटिंग लिस्ट में बदल गईं।
डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस की एसी थर्ड, एसी सेकेंड और एसी प्रथम की स्थिति रिग्रेट हो गई। गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस और चंपारण हमसफर एक्सप्रेस की एसी थर्ड और सेकेंड सीटिंग क्लास में भी वेटिंग लिस्ट के टिकट मिलना बंद हो गए।
गोमती एक्सप्रेस की सेकेंड सीटिंग क्लास की वेटिंग 38, एसी चेयरकार की 44 हो गई। एसी डबल डेकर एसी चेयरकार की वेटिंग 50 और बनारस गरीब रथ की एसी थर्ड की वेटिंग शतक लगाते हुए 122 तक पहुंच गई। अमृत भारत एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी की वेटिंग 211 तक हो गई है।
छह नवंबर की इन ट्रेनों में पहुंची इतनी वेटिंग
ट्रेन नंबर व नाम स्लीपर - एसी 3 एसी 2
12430 एसी एक्सप्रेस रिग्रेट रिग्रेट 12230 लखनऊ मेल रिग्रेट रिग्रेट रिग्रेट
14208 पदमावत एक्सप्रेस 152 रिग्रेट रिग्रेट
14206 अयोध्या एक्सप्रेस Waiting 102 रिग्रेट रिग्रेट
15744 पदमावत एक्सप्रेस 105 रिग्रेट रिग्रेट
12556 गोरखधाम एक्सप्रेस रिग्रेट रिग्रेट रिग्रेट
15026 आनंद विहार-मऊ एक्सप्रेस रिग्रेट 113 59
12876 नीलांचल एक्सप्रेस 102 81 47
12226 कैफियात एक्सप्रेस रिग्रेट रिग्रेट 30
12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस रिग्रेट रिग्रेट रिग्रेट।
