विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायबरेली स्टेशन से साइडिंग तक बिछेगी नई रेल पटरी, माल ढुलाई व्यवस्था में होगा सुधार

Published: Mon, 07 Sep 2026 05:20 PM (IST)

रायबरेली रेलवे स्टेशन से साइडिंग तक मालगाड़ियों की सीधी आवाजाही के लिए 400 मीटर नई रेल पटरी बिछाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. 400 मीटर नई रेल पटरी बिछाने का प्रस्ताव।

  2. मालगाड़ियों की सीधी आवाजाही होगी स्टेशन से साइडिंग तक।

  3. माल ढुलाई और परिचालन व्यवस्था में सुधार की उम्मीद।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। रेलवे स्टेशन से साइडिंग तक मालगाड़ियों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए करीब 400 मीटर नई रेल पटरी बिछाई जाएगी। इसके लिए रेलवे विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। अधिकारियों से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

फिलहाल स्टेशन से साइडिंग तक सीधे मालगाड़ी ले जाने की सुविधा नहीं है। इसके कारण मालगाड़ियों को साइडिंग तक पहुंचाने में अतिरिक्त प्रक्रिया अपनानी पड़ती है।

नई रेलपटरी बिछने के बाद स्टेशन से साइडिंग तक मालगाड़ी की आवाजाही सीधे हो सकेगी। इससे माल ढुलाई के साथ परिचालन व्यवस्था में भी सुधार होने की उम्मीद है। संयुक्त टीम ने नई पटरी बिछाने का प्रस्ताव तैयार करते समय मौके की स्थिति और आवश्यक तकनीकी पहलुओं को शामिल किया गया है।

इसके साथ ही प्रस्तावित रेलपटरी का नक्शा भी तैयार कर मंडल के अधिकारियों को भेजा गया है। अब मंडल स्तर से प्रस्ताव की जांच और स्वीकृति का इंतजार है।

सहायक मंडल अभियंता आई के सिंह ने बताया कि स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्षेत्र से साइडिंग तक करीब 400 मीटर नई रेलपटरी बिछाने की रिपोर्ट नक्शे के साथ मंडल के अधिकारियों को भेजी गई है।

स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। नई पटरी बनने से मालगाड़ियों को सीधे साइडिंग तक पहुंचाने में सुविधा होगी।

यह भी पढ़ें- बलिया में सरकारी लाइब्रेरी का शुरू हुआ निर्माण कार्य, विद्यार्थियों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं