Railway News: दीपावली पर ट्रेन टिकट बुकिंग कराने में यात्रियों को भारी परेशानी, दबाव बढ़ा तो IRCTC की साइट क्रैश
दीपावली पर घर जाने के लिए ट्रेन टिकट बुकिंग का दबाव बढ़ने से IRCTC की साइट क्रैश हो गई, जिससे ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कानपुर। दीपावली पर घर जाने के लिए टिकट कराने वालों को सोमवार सुबह काफी झटका लगा। काउंटर पर गए यात्रियों को दिक्कत नहीं हुई, लेकिन आनलाइन टिकट निकालने वालों को काफी परेशानी हुई। हैवी लोड के मैसेज आने लगे और काफी देर तक साइट क्रैश ही रही। इस कारण लोगों को टिकट निकालने में काफी परेशानी हुई।
हावड़ा व गोरखपुर की ओर से बिहार जाने वाली ट्रेनें देखते ही देखते रिग्रेट हो गई। सुबह 11.30 बजे तक हैवी लोड के कारण लोगों को टिकट बुक करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा लोग काउंटर पर भी लगे रहे।
कानपुर सेंट्रल स्टेशन के टिकट काउंटर पर तत्काल के अलावा रूटीन आरक्षण का टिकट कराने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इससे पहले रेलवे ने दीपावली व अन्य त्योहारों को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है।
दूसरी ओर पीआरओ प्रयागराज रेल मंडल अमित कुमार सिंह ने बताया कि रूटीन ट्रेनों में वेटिंग है तो आगे कोच बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा पूजा स्पेशल ट्रेनों की भी घोषणा की जाएगी। यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
