लखनऊ में ट्रांसफार्मर की मरम्मत करने गए बिजली कर्मी को बनाया बंधक, लाठी डंडों से पीटा
लखनऊ में कुर्सी रोड स्थित मिश्रपुर गांव में ट्रांसफार्मर ठीक करने गए संविदा बिजली कर्मियों को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा। इस घटना के बाद गुडंबा थाने ...और पढ़ें
-1779669319080_m.webp)
ट्रांसफार्मर की मरम्मत करने गए बिजली कर्मी को बंधक बनाकर पीटा।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी में मौसम कुछ ठीक होने के कारण बिजली की डिमांड पिछले चार दिनों की तुलना में कम रही। वहीं जो ट्रांसफार्मर, एबीसी जल रहे थे, उनके ग्राफ में रविवार को एकदम से कमी आई है। इसके पीछे कारण अभियंताओं का फील्ड में निकलना माना जा रहा है।
वहीं जीपीआरए बिजली उपकेंद्र से संबंधित कुर्सी रोड स्थित मिश्रपुर गांव में आनंद टाइल्स के पास 400 केवीए ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण ट्रिप हो गया था। इसे ही ठीक करने के लिए संविदा कर्मी अमरदीप और ओमप्रकाश गए थे। क्योंकि उपभोक्ताओं ने बिजली न आने की शिकायत की थी।
यहां पहुंचने के बाद बिजली व्यवस्था बहाल करके जैसे ही दोनों कर्मी आगे बढ़े तभी दस से पंद्रह लोगों ने बिजली कर्मियों को घेर लिया और पीटा। यही नहीं कारण पूछने पर हाथ में लिए लाठी व डंडों से भी पिटाई कर दी। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धमकी दी गई यहां से भाग जाओ, वरना जान से मार देंगे। अभियंताओं की ओर से गुडम्बा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मारपीट के दौरान लोगों ने बिजली उपकरण छीन लिए और विभागीय टार्च टूट गई, जिस दो पहिया वाहन से ट्रांसफार्मर को ठीक करने गए थे, उसमें भी ईंट पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पांडे ने आरोप लगाया है कि कुर्सी रोड पर ट्रांसफार्मर की मरम्मत करने गए संविदा कर्मियों को बंधक बनाकर अवर अभियंता और उपखंड अधिकारी को बुलाने की मांग ग्रामीण कर रहे थे।
खबरें और भी
संविदा कर्मियों ने संबंधित अभियंताओं को फोन मिलाया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। उधर घायल अवस्था में बिजली उपकेन्द्र पहुंचे संविदा कर्मियों ने गुडम्बा थाने ले गए, पुलिस ने मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज किया है। उधर 31 संवेदनशील बिजली उपकेंद्रों में पुलिस दूसरे दिन भी लगी रही।
ओल्ड अमीनाबाद बिजली उपकेंद्र में दो ट्रांसफार्मर की लीड जली
ओल्ड अमीनाबाद बिजली उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्र खयालीगंज एसपी सिटी नाथ सिनेमा के पास 630 केवी की एलटी लीड जल गई। इसके कारण दोपहर पौने दो बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली संकट रहा। इसी बिजली उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्र में 250 केवीए ट्रांसफार्मर की लीड जल गई।
पांडेगंज, रस्सी पठान व आसपास क्षेत्र में पांच सौ उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना दोपहर तीन बजे से शाम साढे चार बजे तक करना पड़ा। भीकमपुर बिजली उपकेंद्र से संबंधित छोटा चांदगंज में एरियल बंच केबल जलने के कारण दोपहर सवा तीन बजे से शाम साढ़े चार बजे तक बिजली संकट रहा।
न्यू उतरेटिया, ओल्ड उतरेटिया व अंबेडकर विश्वविद्यालय फीडरों के लोड का विभाजन हुआ
न्यू उतरेटिया, ओल्ड उतरेटिया व अंबेडकर विश्वविद्यालय पर बढ़ते बिजली संकट को देखते हुए ओवरलोड फीडरों के लोड विभाजन का काम शनिवार से ही तेज कर दिया गया है। यह काम रविवार को भी जारी रहा। नीलमथा, रिंग रोड, बलदेव विहार और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से बिजली संकट से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है।
अवर अभियंता के अनुसार नीलमथा फीडर का लोड भगवत नगर फीडर में ट्रांसफर किया जा रहा है। इसके लिए नए खंभे लगाकर लाइन डाली जा रही है। इसी तरह तेलीबाग क्षेत्र के दुर्गापुरी फीडर पर भी अत्यधिक दबाव बना हुआ था। विभाग अब दुर्गापुरी फीडर का कुछ हिस्सा रिंग रोड फीडर में स्थानांतरित करने की तैयारी में जुटा है।
डंपर की टक्कर से टूटे बिजली के चार खंभे, घंटों रहा बिजली संकट
माल में मिट्टी लदे डंपर की टक्कर से शनिवार को बिजली के चार खंभे टूट गए। ग्रामीणों की सूचना पर बिजली उपकेंद्र से बंद कराई गई। इन खंभों के टूटने से करीब सवा सौ घरों की बिजली चली गई। क्षेत्र के उतरेहटा गांव के मोड़ पर यह हादसा हुआ। यहां रविवार दोपहर बाद बिजली आ सकी। अवर अभियंता राजकुमार ने बताया कि बिजली खंभे जिस वाहन ने तोड़े थे, उसी ने अपने खर्चें पर बिजली के खंभे लगवा दिए हैं।
पुरनिया व डालीबाग में रहेगा बिजली संकट
पुरनिया बिजली उपकेंद्र से संबंधित निराला नगर फीडर के अंतर्गत ट्रांसफार्मर का लोड विभाजन होना है। इसके कारण सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली संकट 25 मई को रहेगा। डालीबाग बिजली उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्र मार्टिनपुरवा में अस्सी घरों में बिजली संकट सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक रहेगा। यहां भी मरम्मत कार्य होगा।
अपट्रान बिजली उपकेंद्र के पास कूड़े में लगी आग
लखनऊ मध्य क्षेत्र के अंतर्गत 33 केवी उपकेंद्र अपट्रान के पास शनिवार रात साढ़े बारह बजे खाली प्लाट मेंं आग लग गई। आग लगने के दौरान निरीक्षण पर अधीक्षण अभियंता समरनाथ और अधिशासी अभियंता संजय निमेष मौके पर थे।
अभियंताओं ने दमकल विभाग को सूचना करवाई और उपकेंद्र में मौजूद अवर अभियंता आनंद कुमार एवं स्टाफ की मदद से यहां से गुजर रही एलडीए फर्स्ट, एलडीए सेकंड एवं टिकैतगंज की 11 केवी लाइनों को बचाते हुए आग बुझाने में सफलता हासिल की। रात डेढ़ बजे आग पर काबू पा लिया गया।