Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विवाहिता से दुष्कर्म और मतांतरण मामला: मोबाइल फोन बंद कर मौलाना और दो अन्य आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

    Updated: Mon, 25 May 2026 05:34 AM (IST)

    इटौंजा के रायल अवध लान में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, मतांतरण और बंधक बनाने के मामले में पुलिस एक मौलाना समेत तीन फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। ...और पढ़ें

    मोबाइल फोन बंद कर मौलाना और दो अन्य आरोपित फरार। AI जेनेरेटेड फोटो

    मोबाइल फोन बंद कर मौलाना और दो अन्य आरोपित फरार। AI जेनेरेटेड फोटो

    HighLights

    1. विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म और जबरन मतांतरण का आरोप।

    2. एक मौलाना समेत तीन आरोपी मोबाइल बंद कर फरार।

    3. पीड़िता के बयान मजिस्ट्रेट के सामने होंगे दर्ज।

    संवाद सूत्र, इटौंजा। इटौंजा के रायल अवध लान/होटल में विवाहिता को ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म, मतांतरण और हैदराबाद फिर अमरोहा में बंधक बनाकर रखने के मामले में पुलिस अब एक मौलाना समेत अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है। तीनों आरोपित मोबाइल फोन बंद कर फरार हैं। मामले में आज मजिस्ट्रेट के सामने विवाहिता के बयान दर्ज कराए जाएंगे।

    बख्शी का तालाब निवासी महिला ने सीतापुर के चौबेपुर निवासी किरन रावत, सीतापुर रोड स्थित रायल अवध लान/होटल के चौकीदार इश्तियाक, अकरम अली उर्फ अनुकरम व एक अज्ञात मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

    महिला ने आरोप लगाया कि किरन उनकी विवाहित बेटी को नौकरी के बहाने लान में लेकर गई। इश्तियाक और अकरम ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। बंधक बनाकर हैदराबाद ले गए और मतांतरण कराया। बेटी को कुछ दिन अमरोहा में भी रखा था।

    पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शनिवार को अकरम अली को जेल भेज दिया। अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस पड़ोसी जिलों में दबिश दे रही है। हालांकि, अभी तक मौलाना और अन्य आरोपित फरार हैं। उनके मोबाइल नंबर भी बंद हैं।

    पुलिस की अलग-अलग टीम आरोपितों के खिलाफ दबिश दे रही हैं। सहायक पुलिस आयुक्त बीकेटी विकास पांडेय ने बताया कि विवाहिता का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है। सोमवार को बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके आधार पर आगे की विवेचना होगी। साथ ही पुलिस लान के बारे में भी छानबीन कर रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- BHU ट्रॉमा सेंटर प्रभारी पर लोकायुक्त का शिकंजा, आयुष्मान योजना में गड़बड़ी के आरोप को लेकर भेजा समन

    यह भी पढ़ें- कानपुर में कार्यालय घेरने के मामले में पुलिस आयुक्त ने ITBP के DG को लिखा पत्र, जांच के साथ कार्रवाई की मांग