Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतापुर में आठ Bulldozer लगाकर ध्वस्त की गई तालाब और कब्रिस्तान की जमीन पर बनी 12 वर्ष पुरानी अवैध मस्जिद

    By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Mon, 30 Mar 2026 03:01 PM (IST)

    Masjid Demolished in Sitapur: उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत नोटिस जारी किया गया था। ...और पढ़ें

    अवैध मस्जिद को जिला प्रशासन ने जेसीबी लगाकर ध्वस्त करा दिया

    अवैध मस्जिद को जिला प्रशासन ने जेसीबी लगाकर ध्वस्त करा दिया

    HighLights

    1. नोटिस के बावजूद नहीं हटाया गया था तालाब और कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध निर्माण

    2. जिलाधिकारी डा. राजा गणपति आर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    संवाद सूत्र, सीतापुर। तालाब और कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा कर बनाई गई अवैध मस्जिद को जिला प्रशासन ने आठ जेसीबी लगाकर ध्वस्त करा दिया। लहरपुर में बनाई मस्जिद को हटाने के लिए कई नोटिस दी गई, लेकिन इसका संचालन करने वालों ने जब संज्ञान नहीं लिया तो जिलाधिकारी डा. राजा गणपति आर ने कार्रवाई के निर्देश दिए।

    लहरपुर तहसील प्रशासन की ओर से सोमवार को सुबह तालाब एवं कब्रिस्तान की जमीन पर 12 वर्ष पूर्व अवैध रूप से बनाई गई एक मस्जिद को धवस्त कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। सोमवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण शुरू किया गया।

    जिला प्रशासन के निर्देश पर तहसील लहरपुर ने पहले ही संबंधित पक्ष को उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बावजूद निर्माण नहीं हटाए जाने पर जिलाधिकारी डा. राजा गणपति आर ने कार्रवाई के निर्देश दिए।

    यह भी पढ़ें- सीतापुर में 25 साल पुराने मंदिर पर चला बुलडोजर, तहसीलदार ने हटाई मूर्तियां; हाथ जोड़कर खड़ी रहीं SDM

    कार्रवाई के दौरान आठ जेसीबी लगाई गई। मौके पर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पीएसी बल के साथ-साथ कई थानों की पुलिस तैनात रही और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

    यह भी पढ़ें- 8 साल पहले यूपी से गुम हुई महिला हिसार में मिली, पत्नी को देखकर फूट-फूटकर रोया पति


    खबरें और भी