सीतापुर में 25 साल पुराने मंदिर पर चला बुलडोजर, तहसीलदार ने हटाई मूर्तियां; हाथ जोड़कर खड़ी रहीं SDM
सीतापुर में सड़क चौड़ीकरण के लिए 25 साल पुराने दुर्गा मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया। तहसीलदार ने मूर्तियों को सुरक्षित निकालकर शिव शक्ति मंदिर में स्थाप ...और पढ़ें
HighLights
सीतापुर में सड़क चौड़ीकरण हेतु 25 साल पुराना मंदिर तोड़ा गया।
तहसीलदार ने दुर्गा मूर्तियों को सुरक्षित निकालकर शिव शक्ति मंदिर में स्थापित किया।
एसडीएम की मौजूदगी में स्थानीय विरोध के बाद सहमति बनी।
संवाद सूत्र, सीतापुर। कैप्टन मनोज पांडेय चौक के पास मार्ग चौड़ा किए जाने को लेकर रास्ते में आ रहे 25 वर्ष पुराने मंदिर को तहसील प्रशासन की टीम ने तोड़वा दिया। जेसीबी के संविदा चालक सुशील ने मंदिर तोड़ने से मना किया तो प्राइवेट चालक की मदद ली गई। तहसीलदार महेंद्र तिवारी ने छेनी मारते हुए मूर्तियों को सुरक्षित ढंग से जमीन से अलग किया।
सभी मूर्तियों को निकालकर शिव शक्ति मंदिर में स्थापित कराया गया। इस दौरान एसडीएम हाथ जोड़कर खड़ी रहीं। इस दौरान स्थानीय नागरिकों के रोष का भी सामना करना पड़ा, लेकिन प्रशासन के समझाने के बाद मान गए।

नगर के कैप्टन मनोज पांडेय चौक पर मार्ग को चौड़ी करने के लिए जिला प्रशासन ने कुछ माह पूर्व नाप जोख की थी। इसके तहत 150 मीटर तक आने वाले निर्माण को हटाया जाना था।
अतिक्रमण में आ रहा था मंदिर
चौराहे के निकट करीब 25 वर्ष पुराना माता दुर्गा का एक छोटा सा मंदिर है। यह मंदिर अतिक्रमण के जद में आने से रविवार को एसडीएम सदर दामिनी एम दास, तहसीलदार महेंद्र तिवारी जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे।
कार्रवाई होने वाली थी कि लोगों ने विरोध किया। इस पर एसडीएम ने समझाया कि मंदिर में रखी मूर्तियों को मंडी के पास शिव शक्ति धाम में सुरक्षित करा लिया जाएगा और धाम का जीर्णोद्धार भी कराया जाएगा। तब स्थानीय नागरिक माने।