विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंकित बालियान हत्याकांड पर क्या बोले डीजीपी? बताई गहरी साजिश की वजह

Published: Mon, 31 Aug 2026 11:21 PM (IST)

डीजीपी राजीव कृष्ण ने हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के पीछे गहरी साजिश की आशंका जताई है। पुलिस ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. डीजीपी ने अंकित बालियान हत्या में गहरी साजिश बताई।

  2. शामली में दो शूटरों को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया।

  3. 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे' गीत बना हत्या की वजह।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। डीजीपी राजीव कृष्ण ने हरियाणवी गायक व यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के पीछे गहरी साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि हत्या में शामिल चार शूटरों की पहचान कर ली गई है। इनमें से दो शूटरों को सोमवार को शामली में पुलिस ने ढेर कर दिया है। दो शूटर फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि हत्या की वजह ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे’ गीत है।

इस गीत को लेकर जितेंद्र मान सिंह उर्फ ‘गोगी’ और टिल्लू ताजपुरिया गैंग के बीच पांच वर्षों से विवाद चल रहा था। अंकित का यह गीत वर्ष 2021 में दिल्ली की रोहणी अदालत में की गई गोगी की हत्या के बाद बाजार में आया था। इसके बाद से गोगी गैंग अंकित की हत्या की साजिश रच रहा था।

सोमवार पुलिस मुख्यालय में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि पुलिस की कार्रवाई शूटरों की पहचान और मुठभेड़ में उनकी मृत्यु तक सीमित नहीं रहेगी। यह पता लगाया जा रहा है कि शूटरों को हथियार किसने उपलब्ध कराए। रेकी किसने की, आरोपितों को ठहराने और भागने में किसने मदद की तथा पूरी साजिश का सूत्रधार कौन है। चाहे वह यूपी में हो या किसी और राज्य या फिर विदेश में। डीजीपी ने मामले में उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली पुलिस के बीच बेहतर समन्वय को भी अहम बताया।

इंस्टाग्राम पोस्ट की भी जांच

पुलिस 26-27 अगस्त को इंस्टाग्राम पर सामने आई उस पोस्ट की भी जांच कर रही है, जिसमें राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया से जुड़े खाते से अंकित की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था।

बस स्टैंड के निकट जिस होटल में रुके थे शूटर, उसके सीसीटीवी फुटेज प्रसारित

हत्याकांड से पहले दोनों शूटर 20 अगस्त की रात शामली के बस स्टैंड के निकट एक होटल में रुके थे। उसके सीसीटीवी सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए, जिसमें बदमाश आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। बदमाशों ने यहां अपने आधार कार्ड भी जमा किए थे, और भुगतान आनलाइन किया गया था। 

यह भी पढ़ें- 'भरी कोर्ट में गोली' वाला गाना या फिर कुछ और... क्या थी अंकित बालियान की हत्या की असली वजह?

यह भी पढ़ें- सिंगर अंकित बालियान का मर्डर शामली में हुआ तो फिर बागपत के 3 पुलिसवालों के खिलाफ क्यों हुई कार्रवाई?