विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिंगर अंकित बालियान का मर्डर शामली में हुआ तो फिर बागपत के 3 पुलिसवालों के खिलाफ क्यों हुई कार्रवाई?

By Kapil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 31 Aug 2026 01:03 PM (IST)

Ankit Baliyan murder: हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के बाद बागपत स्वाट टीम के तीन पुलिसकर्मियों को लापरवाही के ...और पढ़ें

अंकित बालियान का फाईल फोटो और प्रतीकात्मक फोटो

अंकित बालियान का फाईल फोटो और प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने पुलिसकर्मियों पर की कार्रवाई

  2. एसपी ने लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

जागरण संवाददाता, बागपत। हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के बाद शामली नहीं जाना स्वाट टीम के तीन पुलिसकर्मियों को महंगा पड़ गया। एसपी सूरज कुमार राय ने लापरवाही मानते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को स्वाट टीम से हटा दिया है।

पुलिस के अधिकारी सबसे पहले अधीनस्थों को ड्यूटी लगन और ईमानदारी से करने का पाठ पढ़ते है। उसके बावजूद कुछ पुलिसकर्मी ड्यूटी के प्रति गंभीर नजर नहीं आते है। ऐसा ही एक मामला उजागर हुआ है। शामली में हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की 26 अगस्त की शाम करीब सात बजे जिम से बाहर निकलते समय गोलियों से भूनकर हत्या की गई थी। इसकी गूंज लखनऊ तक पहुंची थी।

बागपत बार्डर का जनपद होने की वजह से यहां की पुलिस भी सतर्क हो गई थी। जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया था। एसपी ने स्वाट टीम को शामली पहुंचकर अपराधियों की धरपकड़ में स्थानीय पुलिस का सहयोग करने के निर्देश दिए थे। इसको टीम के तीन पुलिसकर्मियों ने गंभीरता से नहीं लिया। जो शामली नहीं पहुंचे।

इसकी भनक एसपी को लग गई। जांच कराई तो पता चला कि पुलिसकर्मी न शामली पहुंचे और न ही बागपत में ड्यूटी पर रहे।

यह भी पढ़ें- कौन थे हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान, जिनका शामली में हुआ मर्डर; मौत से एक घंटे पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया वीडियो

इस संबंध में एसपी सूरज कुमार का कहना है कि अनुपस्थित मिले स्वाट टीम के हेड कांस्टेबल शक्ति सिंह को छपरौली थाना, कांस्टेबल नितिन कुमार को दोघट थाना और संबद्ध कांंस्टेबल चालक कपिल यादव को परिवहन शाखा भेजा गया है। हिदायत दी गई कि यदि किसी पुलिसकर्मी ने ड्यूटी में लापरवाही बरती तो कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, 20 राउंड फायरिंग से शामली में सनसनी

यह भी पढ़ें- हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर ढेर: मर्डर से पहले शामली के होटल में ठहरे थे, गर्लफ्रेंड ने किया खुलासा