विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'भरी कोर्ट में गोली' वाला गाना या फिर कुछ और... क्या थी अंकित बालियान की हत्या की असली वजह?

Published: Mon, 31 Aug 2026 02:59 PM (IST)

शामली में अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी मुठभेड़ में मारे गए हैं। इस हत्या का तार तिहाड़ जेल में ...और पढ़ें

अंकित बालियान।

अंकित बालियान।

HighLights

  1. अंकित बालियान के दो हत्यारे शामली मुठभेड़ में ढेर।

  2. हत्या का संबंध तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया की मौत से।

  3. अंकित के 'भरी कोर्ट में गोली' गाने से गैंग नाराज था।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पिछले 6 दिनों से मीडिया की सुर्खियां बने शामली के अंकित बालियान हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को हिला दिया है। इस मामले ने राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ाईं तो खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके बाद चंद दिनों में ही नतीजा भी सामने आया गया, जहां शामली में आज सोमवार सुबह अंकित के दो हत्यारोपी (शूटरों) को मुठभेड़ में मार गिराया। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर अंकित बालियान की हत्या क्यों की गई?

दरअसल, देश की सबसे सुरक्षित तिहाड़ जेल के अंदर खूनी गैंगवार में कुख्यात गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई थी। तिहाड़ जेल में ही बंद प्रतिद्वंद्वी गुट के बदमाश योगेश टुंडा ने लोहे की रॉड से बने नुकीले सुए से टिल्लू ताजपुरिया पर जानलेवा हमला किया। जिसमें टिल्लू ताजपुरिया को गंभीर चोट आई थी।

जेल प्रशासन द्वारा टिल्लू को इलाज के लिए पश्चिमी दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय (DDU) अस्पताल ले जाया गया था, जहां अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था।

रोहिणी कोर्ट शूटआउट से जुड़ा है तार

गौरतलब है कि टिल्लू ताजपुरिया अपराध जगत का एक बड़ा नाम था और वह दिल्ली के चर्चित रोहिणी कोर्ट शूटआउट का मुख्य साजिशकर्ता था। उसी शूटआउट में कोर्ट रूम के अंदर गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की सरेआम गोली मारकर हत्या की गई थी।

इसी घटना के बाद हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान ने एक गाना गाया था, जो काफी चर्चित रहा। अंकित बालियान मुख्य रूप से जेल, गैंगवार और बदमाशों के मिजाज पर आधारित गानों से चर्चाओं में आए थे। उनका सबसे चर्चित और सुपरहीट गाना जज के भी आवेंगे पसीने देखिये, भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान... था।

इंस्टाग्राम पर 420 लाख फॉलोअर्स

इस गाने को यू-ट्यूब पर 54 मिलियन (5.4 करोड़) से अधिक व्यूज मिले थे। यह गाना कुख्यात बदमाश रहे विक्की त्यागी की कोर्ट में गोली मारकर हत्या की थीम पर बनाया था। उनके यू-ट्यूब पर 336 लाख सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 420 लाख फॉलोअर्स हैं।

कोर्ट में विक्की त्यागी की हत्या

कोर्ट में गोली मारेंगे गाने के पीछे की पृष्ठभूमि भी काफी चर्चित रही थी। मुजफ्फरनगर कोर्ट में कुख्यात बदमाश विक्की त्यागी की बहावड़ी निवासी बदमाश सागर मलिक द्वारा की गई हत्या को ध्यान में रखकर अंकित बालियान ने यह गाना तैयार किया था।

गाने की टीस बनी वजह?

माना जा रहा है कि इसी गाने से टिल्लू गैंग को टीस हुई और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान को निशाना बनाते हुए मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। अभी पुलिस और एजेंसियों की जांच जारी है। जांच के बाद ही वारदात की पूरी सच्चाई सामने आएगी।

यह भी पढ़ें- शामली एनकाउंटर: अंकित बालियान के हत्यारे की पूरी क्राइम कुंडली, मां को छोड़ कैसे अपराधी बना था मोहित?