कफ सीरप मामले में मास्टरमाइंड शुभम को भारत लाने की तैयारी, तस्करों की जब्त हो चुकी है 75 करोड़ की संपत्ति
कफ सीरप तस्करी के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल को दुबई से भारत लाने के प्रयास तेज हो गए हैं, जहां वह वीजा अवधि समाप्त होने के बाद अवैध रूप से रह रहा है। ए ...और पढ़ें
-1776791380971_m.webp)
कफ सीरप तस्करी का मास्टरमाइंड शुभम। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कफ सीरप तस्करी के मास्टर माइंड शुभम जायसवाल को दुबई से भारत लाने के प्रयास एजेंसियों ने तेज कर दिए हैं। शुभम 45 दिन के वीजा पर दुबई गया था। वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद शुभम दुबई में अवैध रूप से रह रहा है। नतीजतन उम्मीद है कि जल्द ही उसे भारत लाया जा सकेगा।
उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड सहित कई राज्यों में प्रतिबंधित कफ सीरप की तस्करी के मामले का राजफाश एसटीएफ ने पिछले वर्ष दिसंबर में किया था। कफ सीरप की तस्करी के मास्टर माइंड शुभम जायसवाल मामले का राजफाश होने के बाद ही दुबई भाग गया था। हालांकि एसटीएफ ने इस मामले में शुभम के पिता भोला जायसवाल को कोलकाता एयरपोर्ट से विदेश भागने से पहले गिरफ्तार कर लिया था।
मामले की जांच के दौरान अमित सिंह टाटा, बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह, विशाल राणा व विभोर राणा सहित 12 लोगों को मुख्य आरोपित बनाया गया था। इस मामले में पुलिस ने विभिन्न जिलों में 128 एफआइआर दर्ज की हैं।
एसआईटी आरोपितों की करीब 100 करोड़ रुपये की संपत्ति चिह्नित कर चुकी है। इसमें से करीब 75 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। इस संपत्ति में शुभम जायसवाल व उनके पिता की करीब 50 करोड़ रुपये की संपत्ति शामिल है।
इसके अलावा विभोर राणा की 10 करोड़ रुपये, मनोहर लाल व विनोद अग्रवाल की करीब 15 करोड़ रुपये की संपत्तियों को एसआईटी व पुलिस ने जब्त किया है। जल्द ही आरोपितों की और संपत्तियों को जब्त किए जाने की तैयारी की जा रही है।