40 वार और आंतें बाहर... मुरादाबाद में मकान के विवाद ने ली दो जानें, गुस्साई भीड़ ने लगाया जाम, बुलडोजर की मांग
मुरादाबाद के चक्कर की मिलक में मकान विवाद को लेकर एक दंपती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आरोपितों की गिरफ ...और पढ़ें

चक्कर की मिलक मे दंपति की हत्या के बाद पोस्टमार्टम से शव पहुंचने पर हंगामा करते स्वजन को समझाते पुलिसकर्मी
HighLights
पोस्टमार्टम के बाद सुरक्षा के बीच दंपती के शव लेकर घर पहुंची पुलिस
एक गिरफ्तार, फरार आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस की पांच टीमें
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक में दंपती की हत्या करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। चक्कर की मिलक चौराहे पर भीड़ एकत्र होने पर पुलिस दंपती के शव दूसरे रास्ते से लेकर घर पहुंच गई। उधर जाम लगाकर लोग हंगामा करने लगे। आरोपितों के घरों पर बुलडोजर और पुलिस ने जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित मुहल्ला नाला (चक्कर की मिलक) में सोमवार रात मकान के 40 हजार रुपये के विवाद में राजा और उसकी पत्नी फराह की तीन लोगों ने घर में घुसकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। राजा ने पड़ोसी फहीम से एक साल पहले एक कमरे का मकान 2.26 लाख रुपये में खरीदा था। दो लाख रुपये दे दिए थे। बाकी रुपये मकान की रजिस्ट्री होने पर देने की बात तय हुई थी।
अब राजा रुपये देकर मकान की रजिस्ट्री कराना चाहता था, लेकिन आरोपित फहीम नए रेट के तहत 40 हजार रुपये मांग रहा था। इसी बात को लेकर रविवार की शाम भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। सोमवार की रात फहीम के बेटे फरजंद ने राजा के घर में घुसकर राजा और उनकी पत्नी फराह की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी।
इस मामले में पुलिस ने राजा के भाई शुऐब के शिकायती पत्र पर फहीम, आरिफ, नवाब, फरजंद, अनस और फहीम के भतीजे के खिलाफ प्राथमिकी लिखी थी। पुलिस ने आरोपित फहीम को गिरफ्तार कर लिया है। उधर मंगलवार की शाम पुलिस पोस्टमार्टम कराने के बाद दंपती के शवों को लेकर चली तो भीड़ पहले से ही चक्कर की मिलक चौराहे पर एकत्र हो गई और जाम लगा दिया।
खबरें और भी
इस बात की जानकारी मिलने पर पुलिस डीआइजी मुनिराज जी के कार्यालय के सामने होकर शवों को लेकर मृतकों के घर पहुंच गई। जाम की सूचना पर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह पुलिस और पीएसी के साथ पहुंच गए। उन्होंने एक आरोपित की गिरफ्तारी होने की जानकारी देकर जल्द ही अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर एक घंटे बाद जाम खुलवाया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट...राजा के शरीर पर 40 वार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, राजा के गर्दन पर आगे व पीछे, पीठ, चेहरा, सीना, पेट और हाथों पर चाकू के हमले के 40 निशान मिले हैं। आंते तक बाहर निकल आईं। महिला पर भी आरोपितों ने छह वार किए।
एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी आरोपितों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगी हुई है। जल्द ही अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी
यह भी पढ़ें- रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 40 हजार के लिए बच्चों के सामने माता-पिता को चाकुओं से गोदा, मौत तक नहीं रुके कातिल