Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी विधान सभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करेंगी मायावती, 24 मई को होगी बैठक

    Updated: Wed, 20 May 2026 11:12 PM (IST)

    मायावती 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए बसपा संगठन को मजबूत करने में जुटी हैं। 24 मई को एक महत्वपूर्ण बैठक में वह पदाधिकारियों के साथ रणनीति बनाएंगी औ ...और पढ़ें

    विधान सभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करेंगी मायावती।

    विधान सभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करेंगी मायावती।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। वर्ष 2027 के विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा अब अपने अभियान को गति देने जा रही है। दिल्ली प्रवास से लौटी मायावती पिछले दिनों में कई नेताओं से मुलाकात कर फीडबैक ले चुकी हैं और 24 मई को संगठन की बैठक बुलाने जा रही हैं।

    बैठक में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के साथ जिला संगठनों के नेता भी शामिल होंगे। बसपा प्रमुख कई मंडलों के प्रभारियों में बदलाव किए जाने की भी संभावना है।

    पिछले कई चुनावों से कमजोर प्रदर्शन कर रही बसपा अगले विधान सभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करने में जुटी है। इस बार पार्टी की रणनीति सोशल इंजीनियरिंग के सहारे अपने काडर जाटव वोट के साथ अन्य दलित, पिछड़े वर्गाें के साथ सर्वणों, विशेषकर ब्राह्मण समाज को जोड़ने की है।

    पार्टी सूत्रों के मुताबिक संगठन की बैठक में बसपा सुप्रीमो बूथ कमेटियों के गठन, संगठन के विस्तार, जनसंपर्क अभियान, प्रत्याशियों के चयन आदि गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करेंगीं।

    वर्तमान राजनीतिक गतिविधियों के हिसाब से पार्टी की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों को रणनीति समझाई जाएगी। हाल ही में बसपा प्रमुख ने कुछ पदाधिकारियों की जिम्मेदारी में एक बार फिर बदलाव किया है। माना जा रहा है कि बैठक के बाद कुछ और की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- जून से मंडलीय दौरे पर निकलेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

    यह भी पढ़ें- 'तबादले से लेकर नौकरी तक चलता था खुला रेट', योगी सरकार के मंत्रियों का पूर्व की सपा सरकार पर पलटवार

    खबरें और भी