Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर के रिद्धि पैलेस में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार, कमरों में लगे थे 'खुफिया कैमरे', 50 अश्लील वीडियो मिले

    Updated: Fri, 15 May 2026 06:54 PM (IST)

    कानपुर के रावतपुर स्थित एक होटल में पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान तीन युवतियों और 9 युवकों को गिरफ्तार किया गया, साथ ह ...और पढ़ें

    रेड के बाद महिलाओं व युवतियों को ले जाती पुलिस। जागरण

    रेड के बाद महिलाओं व युवतियों को ले जाती पुलिस। जागरण

    HighLights

    1. रावतपुर होटल में पुलिस ने मारा छापा

    2. 3 युवतियां और 9 युवक गिरफ्तार

    3. ब्लैकमेलिंग के लिए खुफिया कैमरे बरामद

    संवाद सहयोगी, कल्याणपुर (कानपुर)।  कानपुर में होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। रावतपुर के एक होटल में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस की मानें तो सेक्स रैकेट की आड़ में ब्लैकमेलिंग का सिंडीकेट सक्रिय था। छापेमारी में 3 युवतियां और 9 युवक को मौके से पकड़ा गया।

    रावतपुर के रिद्धि पैलेस होटल में पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट पकड़ा है। मौके से तीन युवतियों समेत 12 लोगों को हिरासत में लिया गया। जांच के बाद तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। जबकि छह लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई। मौके से कैमरा चार्जर समेत अन्य अश्लील सामग्री बरामद हुई है, यहां लोगों के साथ ब्लैकमेलिंग का खेल भी खेला जाता था।

    छापेमारी से मची अफरातफरी

    कल्याणपुर प्रभारी आइपीएस डा सुमेध मिलिंद जाधव और एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर रावतपुर के विनायकपुर स्थित रिद्धि पैलेस में छापा मारा।पुलिस की छापेमारी से अफरा तफरा मच गई।

    sex racket busted in kanpur

    गिरफ्तार लोग यहां के रहने वाले

    कमरों की तलाशी ली गई मौके से तीन युवतियां और आठ युवक हिरासत में लिए गए। पूछताछ के बाद छह लोगों की सेक्स रैकेट में संलिप्तता नहीं मिली जिसकी वजह से उनका शांति भंग में चालान किया गया है जबकि तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनसे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान औरैया के निनारी निवासी सेक्स रैकेट सरगना प्रमोद गुप्ता, रावतपुर की प्रीति सिंह, नवाबगंज की मीनू, नवाबगंज की किरण और बर्रा निवासी अंबिका के रूप में हुई है।

    खबरें और भी

    कमरे से ये चीजें मिलीं

    मौके से कैमरा चार्जर, मोबाइल फोन और कई आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई है। यहां आने वाले ग्राहकों से ब्लैकमेलिंग भी होती थी। पुलिसिया पूछताछ में पता चला है कि प्रमोद अपने साथियों के संग मिलकर लड़कियों को लालच देकर देह व्यापार कराता था। यही नहीं आरोपित कमरों में हिडन कैमरा लगाकर कमरे की रिकॉर्डिंग करते थे जिसके बाद ग्राहकों से ब्लैकमेलिंग का खेल खेला जाता था।

    50 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले

    सरगना प्रमोद गुप्ता के मोबाइल में 50 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले है। इसके अलावा ये भी पता चला है कि आरोपित ने कुछ दिन पहले इस होटल को किराए पर लेकर सेक्स रैकेट का काम शुरू किया था। इससे पहले आरोपित अन्य थानाक्षेत्रों में सेक्स रैकेट चलाता था। फिलहाल पुलिस आरोपितों से पूछताछ में जुटी है। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि तीन युवतियों समेत पांच लोग गिरफ्तार किए गए है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शनिवार को जेल भेजा जायेगा।

    अप्रैल में कई होटलों में पकड़ा गया था सेक्स रैकेट

    अप्रैल में कानपुर के 19 होटलों में पुलिस ने रेड की थी। जांच में सामने आया कि मोबाइल नंबर के जरिए कमरे बुक किए जाते थे और वाट्सएप पर लड़कियों की फोटो दिखाकर सौदे तय होते थे। लड़कियों को नौकरी के बहाने इस दलदल में धकेला गया था। गिरोह बंगाल, झारखंड समेत राज्यों की लड़कियों को नौकरी के बहाने शहर बुलाकर इस सेक्स रैकेट में धकेल जा रहा है। ग्राहकों और लड़कियों के आधार वाट्सएप के जरिए होटल संचालक को भेजा जाता है, लेकिन संचालक व कर्मचारी लड़कियों का आधार कार्ड की जगह सिर्फ उसका नंबर ही रजिस्टर में अंकित कर रहे हैं। वहीं अब एक और होटल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ।

    यह भी पढ़ें- 'बेटी को उठा ले जाऊंगा...' कानपुर में जेल से छूटे शोहदे की धमकी से छात्रा ने बंद किया स्कूल जाना, अब पुलिस सुरक्षा में जाएगी

    यह भी पढ़ें- महंगाई का डबल अटैक: कानपुर में 10% बढ़ा माल भाड़ा, डीजल की कीमतों ने बिगाड़ा बजट; अब ये चीजे होंगी महंगी