Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Railway News: कानपुर से कोलकाता व झांसी से आसनसोल के लिए 4 स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 09:05 PM (IST)

    रेल प्रशासन ने 6 अप्रैल से 29 जून तक यात्रियों की सुविधा के लिए चार विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें कानपुर सेंट्रल-कोलकाता और वीरांगना लक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कानपुर-कोलकाता व झांसी-आसनसोल के लिए 4 विशेष ट्रेनें।

    2. कठारा-बिधनू रेलवे क्रॉसिंग 5 से 15 अप्रैल तक बंद रहेगी।

    3. मेगा ब्लॉक से रायबरेली पैसेंजर रद्द, बालामऊ उन्नाव तक।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। रेल प्रशासन ने छह अप्रैल से 29 जून तक यात्रियों की सुविधा के लिए चार विशेष गाड़ियों का संचालन का निर्णय लिया है। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 04157/04158 कानपुर सेंट्रल-कोलकाता साप्ताहिक विशेष गाड़ियां हैं। इनमें कानपुर सेंट्रल से गाड़ी संख्या 04157 प्रत्येक सोमवार चलेगी, जो कुल 13 फेरे लेगी।

    इसी तरह सात अप्रैल से 30 जून तक कोलकाता से गाड़ी संख्या 04158 प्रत्येक मंगलवार को कुल 13 फेरे संचालित होगी। उन्होंने बताया कि इन दोनों ट्रेनों की तरह ही वीरांगना लक्ष्मीबाई-आसनसोल स्पेशल सप्ताह में दो दिन संचालित होगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से ट्रेन आठ अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को चलेगी, जो कुल 24 फेरे लेगी। जबकि, असानसोल से नौ अप्रैल से 29 जून के बीच प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को संचालित होगी, यह ट्रेने भी कुल 24 फेरे लगाएगी।

    जानें किन-किन स्टेशनों में रुकेगी

    मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि कानपुर सेंट्रल-कोलकाता जाने वाली ट्रेन संख्या-04157 सोमवार को दिन में एक बजे से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रेल से निकलकर फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, मिर्जापुर समेत अन्य स्टेशनों पर होते हुए कोलकाता पहुंचेगी। जबकि, ट्रेन संख्या-04158 कोलकोता से कानपुर के लिए बुधवार को सुबह 7.10 बजे चलेगी, जो कानपुर सेंट्रेल रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह 10.45 बजे पहुंचेगी। इसी तरह वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी ट्रेन संख्या-04185 झांसी से आसनसोल के लिए प्रत्येक सप्ताह के रविवार और बुधवार को सुबह 9.20 बजे से संचालित होगी। फिर ट्रेन संख्या-04186 आसनसोल से झांसी स्टेशन पर सुबह 5.10 बजे प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को पहुंचगी।

    पांच अप्रैल से कठारा-बिधनू मार्ग की क्रासिंग से आवागमन बंद

    कठारा से बिधनू को जाने वाली सड़क पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर मरम्मत के चलते आवागमन रविवार सुबह छह बजे से बंद हो रहा है, जो 15 अप्रैल शाम छह बजे तक बाधित रहेगा। यह जानकारी उत्तर-मध्य रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने दी। उन्होंने बताया कि बिधनू जाने के लिए अन्य वैकल्पिक मार्ग रेलवे क्रासिंग-75 होते हुए उपलब्ध है।

    खबरें और भी

    इधर, रायबरेली पैसेंजर निरस्त, बालामऊ का उन्नाव तक हो रहा संचालन

    मेगा ब्लाक के दौरान रायबरेली पैसेंजर निरस्त कर दी गई है। हालांकि बालामऊ पैसेंजर ट्रेन चलने से यात्रियों को कुछ राहत है। उन्नाव से बालामऊ तक ट्रेन का संचालन मेगा ब्लाक के दौरान किया जाएगा। कानपुर और उन्नाव के बीच स्थित गंगा नदी पुल के डाउन ट्रैक में लगी लोहे की चादर (ट्रफ) जंग लगने से गल गए हैं। इनके स्थान पर एच बीम टाइप के चैनल स्लीपर लगाने का काम कराया जा रहा है। इससे 42 दिन रोजाना आठ घंटे रेल यातायात बाधित रहेगा। कानपुर-लखनऊ की 14 ट्रेनें निरस्त की गई है।

    31 ट्रेनों के रूट बदले गए

    इसके अलावा 31 ट्रेनों का रूट भी बदला गया है और 10 के समय में बदलाव कर दिया है। इसमें 54153,54153 रायबरेली पैसेंजर भी निरस्त कर दी गई है। इससे बीघापुर, अचलगंज, कोरारी, तकिया, पाटन आदि क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। हालांकि 54335, 54336 कानपुर- बालामऊ पैसेंजर ट्रेन का संचालन उन्नाव तक किया जा रहा है। इससे माखी, रऊ, चकलवंशी, बम्हना, सफीपुर, ऊगू, फतेहपुर चौरासी, बांगरमऊ आदि क्षेत्र से आवागमन करने वाले यात्रियों को राहत मिली है। स्टेशन मास्टर सुधांशु मोहन ने बताया कि रेलवे की ओर से बालामऊ पैसेंजर चलाई जा रही है। अभी रायबरेली पैसेंजर का संचालन बंद है।

    यह भी पढ़ें- कानपुर में तांत्रिक सिद्धि के लिए पिता बना हैवान, बेटी की देने लगा बलि तो चिल्लाई, फिर उठाया ये कदम

    यह भी पढ़ें- Weather Alert: UP में औरैया, उरई, कानपुर सहित कई जिलों में भारी ओलावृष्टि, फिर आंधी ने मचाई तबाही

    यह भी पढ़ें- Weather Updates: जानें कानपुर में क्यों बदला मौसम और कब तक रहेगा असर? अभी भी आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का Alert

    यह भी पढ़ें- Kanpur में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, 2 की मौत, 6 से ज्यादा घायल, 20 गाड़ियां दबी, देखें कहर की तस्वीरें