Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में तांत्रिक सिद्धि के लिए पिता बना हैवान, बेटी की देने लगा बलि तो चिल्लाई, फिर उठाया ये कदम

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 08:28 PM (IST)

    कानपुर के बिधनू में एक पिता ने तांत्रिक सिद्धि के लिए अपनी सात वर्षीय बेटी की बलि देने का प्रयास किया। निर्माणाधीन मकान में चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लो ...और पढ़ें

    यह फोटो एआई जनरेटेड है।

    यह फोटो एआई जनरेटेड है।

    HighLights

    1. पिता ने तांत्रिक सिद्धि के लिए बेटी की बलि का प्रयास किया।

    2. स्थानीय लोगों ने बच्ची को बचाया, आरोपी पिता गिरफ्तार।

    3. मानसिक रूप से बीमार पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया।

    संवाद सहयोगी, बिधनू (कानपुर)। कानपुर के बिधनू कस्बे की नई बस्ती स्थित निर्माणाधीन मकान में शनिवार दोपहर एक तांत्रिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए पागल पिता ने खुद की मासूम बेटी की बलि देने का प्रयास किया। चीखपुकार सुन स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर बच्ची को आरोपित के चंगुल से बचाया। पुलिस ने बच्ची के चाचा व चाची को बच्ची सुपुर्द कर आरोपित को हिरासत में लिया।

    मूलरूप से औंधा निवासी राहुल सैनी बिधनू कस्बा नई बस्ती में रामगंगा नहर के पास नए मकान का निर्माण करा रहे हैं। मकान का निर्माण कार्य सहयोग उसका बड़ा भाई सौरभ देख रहा है। शनिवार दोपहर सौरभ स्त्री की वेशभूषा में सात वर्षीय बेटी वैष्णवी को लेकर नहर किनारे स्थित निर्माणाधीन मकान एक में पहुंचा। जहां बैठकर वह तांत्रिक क्रिया करने लगा। इस दौरान उसने बेटी की बलि देने का प्रयास किया। जिसपर बच्ची चीखने लगी।

    चीखपुकार सुन आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर आरोपित की जमकर पिटाई कर बच्ची को बचाया। लोगों तांत्रिक पूजन का सामान देखकर बच्ची की बलि देने के प्रयास की आशंका पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपित के छोटे भाई राहुल को बुलाकर बच्ची को सुपुर्द कर दिया। राहुल ने बताया कि सौरभ काफी समय से मानसिक रूप से बीमार रहता है। इस दौरान वह तंत्र मंत्र की बातचीत करता रहता है।

    उसने बताया कि दो दिन पहले मकान निर्माण के लिए सौरभ को 80 हजार रुपये दिए गए थे। जिससे वह एक ट्राली बैग, झूला, बेटी के नए कपड़े, महंगी साड़ियां और सौंदर्य प्रसाधन का सामान खरीद लाया। आरोपित ने बताया कि उसके अन्दर किन्नर पिता की आत्मा घुस जाती है। जिसके बाद वह ऐसी हरकत करता है।

    खबरें और भी

    राहुल ने बताया कि उसके पिता भी किन्नर की वेशभूषा में रहते थे। उनकी मृत्यु के बाद सौरभ भी अक्सर ऐसी हरकते करने लगा। जिसपर उसकी पत्नी भी छोड़कर चली गई। थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बच्ची चाचा- चाची को सुपुर्द कर दी गई है।

    यह भी पढ़ें- Weather Alert: UP में औरैया, उरई, कानपुर सहित कई जिलों में भारी ओलावृष्टि, फिर आंधी ने मचाई तबाही

    यह भी पढ़ें- Weather Updates: जानें कानपुर में क्यों बदला मौसम और कब तक रहेगा असर? अभी भी आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का Alert

    यह भी पढ़ें- Kanpur में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, 2 की मौत, 6 से ज्यादा घायल, 20 गाड़ियां दबी, देखें कहर की तस्वीरें

    यह भी पढ़ें- Weather Alert: UP में बदला मौसम, कानपुर में कहर, ओलावृष्टि-तूफान से घर-पेड़ गिरे, तार-खंभे टूटे, कई जिलों में अलर्ट