विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kanpur में दवा कारोबारी के गले-सीने पर चाकू से 15 वार, बहू के कहने पर नौकर ने उतारा मौत के घाट, मुठभेड़ में गिरफ्तार

Published: Sun, 06 Sep 2026 11:21 PM (IST)

Kanpur Pharma Trader Murder: कानपुर के कल्याणपुर में दवा कारोबारी विपिन मिनोचा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के बाद दुखी बहू शालू को संभालते स्वजन। जागरण

दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के बाद दुखी बहू शालू को संभालते स्वजन। जागरण 

HighLights

  1. फ्लैट में नौकर ने दवा कारोबारी को चाकू से गोदा, बोला- बहू के कहने पर की हत्या

  2. रतन आर्बिट अपार्टमेंट में शनिवार रात की हत्या, रविवार को मुठभेड़ में साथी संग गिरफ्तार

  3. फ्लैट में जाते और निकलते सीसी कैमरे में नजर आए थे दोनों, बहू से पूछताछ की तैयारी

जागरण संवाददाता, कानपुर। Kanpur Pharma Trader Murder: कल्याणपुर में बेहद सुरक्षित माने जाने वाले अपार्टमेंट रतन आर्बिट में शनिवार रात दवा कारोबारी विपिन मिनोचा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। रात करीब तीन बजे बेटा-बहू पार्टी से घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक फ्लैट में जाते और बाहर निकलते दिखे।

एक की पहचान कारोबारी के घर काम करने वाले पूर्व नौकर विशाल गौतम के रूप में हुई। इसके बाद, पुलिस ने उसे और उसके साथी राजकिशोर को मुठभेड़ में रविवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। एसीपी कल्याणपुर दिलीप सिंह के अनुसार, पूछताछ में आरोपित ने बताया कि कारोबारी की बहू के कहने पर रुपये के लालच में हत्या की थी।

06KNC_141_06092026_505.JPG

कल्याणपुर में हत्यारोपित विशाल गौतम और राज किशोर। जागरण

बेडरूम में पड़ा था रक्तरंजित शव

विनीत मिनोचा रतन आर्बिट के भूतल स्थित सी-104 फ्लैट में रहते थे। वह करीब 45 वर्ष से दवा कारोबार से जुड़े थे। शनिवार रात 9:38 बजे उनका बेटा सुब्रत और बहू शालू, छह वर्षीय पोता श्रीजय पार्टी में शामिल होने यशोदा नगर गए थे। कैमरों में दिखा कि रात 10:58 बजे विनीत दुकान बंद करके फ्लैट पहुंचे। बेटा-बहू घर लौटे तो विनीत का शव बेडरूम में रक्तरंजित मिला।

दो युवक फ्लैट में आते दिखे

फ्लैट के बाहर गैलरी में लगे कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो रात 9:46 बजे दो युवक फ्लैट में दाखिल होते दिखे। इसके बाद 11:28 बजे दोनों युवक फ्लैट से बाहर निकल गए। पहचान के बाद पुलिस ने पूर्व नौकर विशाल गौतम की तलाश शुरू की और मुठभेड़ में उसे दबोच लिया।

06KNC_M_37_06092026_505.JPG

दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल। जागरण 

विशाल के बयान ने पुलिस को उलझाया

पुलिस के मुताबिक, कुछ वर्ष पहले नौकरी से हटाए जाने के बाद वह विनीत से नाराज था। हालांकि विनीत जरूरत पड़ने पर उसे काम के लिए बुला लेते थे। बेटे सुब्रत ने पुलिस को बताया कि पिता गलतियां होने पर उसे डांटते थे। इसी वजह से उसने हत्या की। हालांकि विशाल ने जो हकीकत बयां की। उसने भी पुलिस को उलझा दिया है। अब बहू से पूछताछ की तैयारी है।

चाबी से खोला सेंट्रल लाक

हत्यारों ने डुप्लीकेंट चाबी बनवाकर उससे सेंट्रल लाक खोला और इसके बाद फ्लैट में दाखिल हुए। दोनों के अंदर जाने के बाद कारोबारी विनीत भी जब घर लौटे तो उन्होंने अपनी चाबी से लाक खोला और फ्लैट में अंदर आए। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने किसी प्रकार के तोड़फोड़ की कोई आवाज नहीं सुनी। फुटेज में दोनों चाबी से ही लाक खोलते दिख रहे हैं।

06KNC_M_35_06092026_505.JPG

घटना की जानकारी देते दवा कारोबारी विनीत मिनोचा के समधी नरेश अरोड़ा बाएं। जागरण 

बर्बरता के साथ की हत्या

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विनीत के गले और सीने पर बाईं ओर चाकू से हुए हमले के बाद 15 से ज्यादा घाव मिले हैं। इस संबंध में बात करने के लिए कारोबारी के बेटे सुब्रत से संपर्क करने का प्रयास किया तो उनका मोबाइल फोन बंद मिला।

यह भी पढ़ें- JFF Kanpur: कानपुर में मनीष पाल ने खोले दिल के राज, बोले- यूपी की कहानी पर फिल्म बनी तो निभाना चाहूंगा दबंग किरदार

यह भी पढ़ें- Pandu River Flood: कानपुर में पांडु नदी ने मचाई तबाही, बर्रा-8, गुजैनी सहित 10 से ज्यादा क्षेत्र जलमग्न, छतों पर लोग