विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JFF Kanpur: कानपुर में मनीष पाल ने खोले दिल के राज, बोले- यूपी की कहानी पर फिल्म बनी तो निभाना चाहूंगा दबंग किरदार

Published: Sun, 06 Sep 2026 10:52 PM (IST)

मनीष पॉल ने जागरण फिल्म फेस्टिवल में बताया कि उन्हें यूपी की कहानी पर बनी फिल्म में दबंग किरदार निभाना ...और पढ़ें

पार्वती बागला रोड स्थित रेव थ्री माल के एवी सिनेमाज में आयोजित जागरण फिल्म फेस्टिवल में संवाद सत्र से पहले डांस करते बालीवुड फिल्म अभिनेता मनीष पाल। जागरण

पार्वती बागला रोड स्थित रेव थ्री माल के एवी सिनेमाज में आयोजित जागरण फिल्म फेस्टिवल में संवाद सत्र से पहले डांस करते बालीवुड फिल्म अभिनेता मनीष पाल। जागरण

HighLights

  1. मनीष पॉल जागरण फिल्म फेस्टिवल में कानपुर पहुंचे, विकास सराहा

  2. यूपी की कहानी पर फिल्म में दबंग किरदार निभाना चाहते हैं

  3. युवाओं को इंटरनेट का सीमित उपयोग करने की सलाह दी

विवेक मिश्रा, कानपुर। इंडियाज गाट टैलेंट व झलक दिखला जा, जैसे फेमस शो में एंकरिंग और बालीवुड फिल्में मिकी वायरस व जुग-जुग जीयो में दमदार परफार्मेंस दे चुके मनीष पाल रविवार को जागरण फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे। उन्होंने दैनिक जागरण को दिए साक्षात्कार में कहा कि करीब 26 साल बाद कानपुर आया हूं और तब से अब में काफरी विकास देख रहा हूं। कानपुर के लोग दिल से प्यार करते हैं। यूपी की कहानियों पर फिल्में करने का मौका मिला तो दबंग किरदार करना पसंद करूंगा। साक्षात्कार के मुख्य अंश :


प्रश्न : कानपुर आकर कैसा लगा?
उत्तर : कानपुर में वर्ष 2000 के करीब पहली बार मैथोडिस्ट हाई स्कूल में हुए वार्षिक समारोह में शामिल होने आया था। अब शहर में काफी विकास देख रहा हूं। कानपुर के लोग दिल से प्यार करते हैं। इसका नजारा संवाद सत्र में प्रशंसकों के व्यवहार में देखने में मिला।


प्रश्न : एक्टिंग से एंकर तक का सफर कैसा रहा ?
उत्तर : फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद अभिनय का मौका मिला तो वो किया। जब एंकरिंग करने का अवसर आया तो उसमें भी परफार्मेंस दी। दोनों ही क्षेत्र में जनता का खूब प्यार मिला।


प्रश्न : आज की पीढ़ी इंटरनेट मीडिया तक सिमट गई है ?
उत्तर : बच्चों और युवाओं को इंटरनेट मीडिया का लती न बनकर सीमित उपयोग करने और किताबें और अखबार पढ़ने की आदत विकसित करनी चाहिए।


प्रश्न : यूपी की कहानी पर फिल्म बनाने का मौका मिले तो कौन सा किरदार करेंगे ?
उत्तर : यूपी की कहानी पर फिल्म में अभिनय का आफर मिला तो जरूर करूंगा। खासतौर पर दबंग वाला या निगेटिव रोल। उसे मैं कतई मना नहीं करूंगा।


सवाल: आने वाले प्रोजेक्ट्स कौन से हैं ?
जवाब : जल्द ही प्रशंसकों को द वन मूवी देखने को मिलेगी। इसके बाद ओटीटी प्लेटफार्म में वेब सीरीज रफू में भी अभिनय किया है। उम्मीद है दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आएगी।


सवाल : युवाओं को क्या संदेश देंगे?
जवाब : युवाओं के कंधे पर देश के विकास की जिम्मेदारी है। मुझे लगता है कि आज का युवा काफी समझदार व जिम्मेदार है। युवाओं को सलाह है कि अपने लक्ष्य का पाने के लिए फोकस करें।

यह भी पढ़ें- कानपुर पहुंचीं तापसी पन्नू ने कहा, छोटे शहरों से निकल रहीं कहानियां, नए कलाकारों को मिल रहा मौका