विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नमो भारत और रैपिड रेल की उम्मीदों को झटका, गाजियाबाद-हापुड़ रूट का नहीं हुआ फिजिबिलिटी टेस्ट

Published: Fri, 28 Aug 2026 04:34 PM (IST)

हापुड़ को नमो भारत और रैपिड रेल सेवा से जोड़ने की उम्मीदों को झटका लगा है। एनसीआरटीसी ने आरटीआई के ...और पढ़ें

रैपिड रेस सेवा पर फिरा पानी। सांकेतिक तस्वीर

रैपिड रेस सेवा पर फिरा पानी। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. हापुड़ को नमो भारत से जोड़ने की उम्मीदों को झटका।

  2. गाजियाबाद-हापुड़ मार्ग का व्यवहार्यता अध्ययन नहीं हुआ।

  3. एनसीआरटीसी ने आरटीआई के जवाब में दी जानकारी।

संवाद सहयोगी, हापुड़। जिला और आसपास के लाखों यात्रियों को नमो भारत व रैपिड रेल सेवा से जोड़ने की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) की ओर से सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत दिए गए जवाब ने फिलहाल स्थिति साफ कर दी है।

जवाब के अनुसार, गाजियाबाद-हापुड़ मार्ग के लिए अभी तक कोई व्यवहार्यता अध्ययन नहीं कराया गया है और न ही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की गई है।

चार बिंदुओं पर जानकारी मांगी

शहर के मोहल्ला श्रीनगर के रहने वाले सुमित अग्रवाल ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम से जिले को आधुनिक रेल परिवहन नेटवर्क से जोड़ने की संभावनाओं को लेकर चार प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी, जिस पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में बताया गया कि गाजियाबाद-हापुड़ मार्ग के लिए निगम द्वारा अभी तक कोई व्यवहार्यता अध्ययन व विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार नहीं की गई है।

इस जवाब से फिलहाल यह स्पष्ट हो गया है कि हापुड़ तक नमो भारत व रैपिड रेल कारिडोर को लेकर परियोजना अभी उस स्तर तक नहीं पहुंची है, जहां अंतिम रूट, स्टेशन या निर्माण शुरू होने की तारीख तय की जा सके।

यात्रियों को मिलेगी राहत

सुमित अग्रवाल ने बताया कि जिले की भौगोलिक स्थिति और दिल्ली-एनसीआर से इसकी निकटता को देख सार्वजनिक परिवहन सेवा की मांग लगातार उठती रही है।

बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली और मेरठ की ओर नौकरी, व्यापार, शिक्षा और अन्य कार्यों के लिए आवागमन करते हैं। नमो भारत व रैपिड रेल सेवा से जुड़ने के बाद यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Bihar News : जयनगर से पटना तक नमो भारत के 10 ठहराव, जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी 18 स्टेशनों पर रुकेगी

यह भी पढ़ें- नमो भारत के बढ़े 47 अतिरिक्त फेरे, खुफिया अलर्ट के बाद मेरठ में स्टेशनों पर SSF ने चलाया सर्च ऑपरेशन