विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ फायरिंग कांड में DIG का बड़ा एक्शन, CO सिटी और SHO हटे; पूर्व प्रधान समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Published: Sat, 05 Sep 2026 04:28 PM (IST)

हापुड़ के बदनौली गांव में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट और फायरिंग की घटना को DIG कलानिधि नैथानी ने ...और पढ़ें

हापुड़ फायरिंग के बाद बड़ा एक्शन। फाइल फोटो

हापुड़ फायरिंग के बाद बड़ा एक्शन। फाइल फोटो

HighLights

  1. हापुड़ के बदनौली में पुरानी रंजिश में हुई मारपीट, फायरिंग।

  2. DIG कलानिधि नैथानी की सख्ती पर सीओ, थाना प्रभारी हटाए गए।

  3. पूर्व प्रधान समेत 5 मुख्य आरोपी अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार।

डिजिटल डेस्क, नई दि। हापुड़ के बदनौली (सरावा) गांव में शुक्रवार को पुरानी रंजिश में हुई मारपीट, पथराव और फायरिंग की घटना को DIG कलानिधि नैथानी ने बेहद गंभीरता से लिया है। DIG के घटनास्थल का निरीक्षण करने और मामले में दिखाई गई सख्ती के बाद पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक चाबुक चला है।

लापरवाही व कानून व्यवस्था के मद्देनजर सीओ सिटी अनिता चौहान और थाना हापुड़ नगर (कोतवाली) प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है।

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

घटना के तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं:
  • सीओ स्तर पर बदलाव: क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री अनिता चौहान को हटाकर क्षेत्राधिकारी कार्यालय भेजा गया है। वहीं, क्षेत्राधिकारी अपराध दीपक चतुर्वेदी को नया क्षेत्राधिकारी नगर बनाया गया है। क्षेत्राधिकारी कार्यालय से जितेन्द्र कुमार शर्मा को सीओ अपराध का दायित्व सौंपा गया है।
  • थाना प्रभारियों के तबादले: हापुड़ नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान को हटाकर पुलिस लाइन्स ट्रांसफर कर दिया गया है। उनकी जगह थाना कपूरपुर के प्रभारी निरीक्षक सुरेश को थाना हापुड़ नगर का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मीडिया सैल के प्रभारी उप-निरीक्षक अशोक कुमार सिंह को थानाध्यक्ष कपूरपुर बनाया गया है।

पूर्व प्रधान समेत 5 नामजद गिरफ्तार, कार व अवैध असलहा बरामद

DIG के सख्त रुख के बाद एक्शन में आई हापुड़ नगर पुलिस (अतिरिक्त निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह व टीम) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बदनौली फाटक के पास से घटना में शामिल पूर्व प्रधान संदीप समेत 5 मुख्य अभियुक्तों को धर दबोचा

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

  1. संदीप पुत्र अमरपाल (पूर्व प्रधान, निवासी बदनौली)
  2. जगदीश पुत्र अमरपाल (निवासी बदनौली)
  3. विपिन पुत्र अमरपाल (निवासी बदनौली)
  4. सचिन पुत्र ओमपाल (निवासी बदनौली)
  5. कपिल पुत्र ओमपाल (निवासी बदनौली)

बरामदगी:

  • 01 अवैध तमंचा 315 बोर एवं 01 जिंदा कारतूस (घटना में प्रयुक्त)
  • 01 स्कॉर्पियो कार (सं. UP 37 F 4474)

क्या थी घटना?

शुक्रवार सुबह बदनौली में दो साल पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद भड़क गया था। आरोप है कि पूर्व प्रधान संदीप और उसके साथियों ने दूसरे पक्ष के लोगों को घेरकर पथराव और अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी, जिसमें मुनेश, विजय उर्फ बंटी, दीपक और अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की सुसंगत धाराओं (191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 109(1), 351(3), 125) और SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा (मु०अ०सं० 520/2026) दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है

यह भी पढ़ें- हापुड़ में पुरानी दुश्मनी में फिर बरसीं गोलियां, तीन घायल; गांव पहुंचे मेरठ रेंज के DIG ने दिए सख्त निर्देश